मुख्यमंत्री द्वारा लोगों से प्रदेश को कार्बन न्यूट्रल राज्य बनाने में सहयोग का आह्वान

विशेष पर्तिनिधि
हमीरपुर ---हिमाचल परदेश के मुख्यमंत्री  प्रेम कुमार धूमल ने लोगों से प्रदेश को कार्बन न्यूट्रल राज्य बनाने में सहयोग का आह्वान किया है ,उन्होंने खा है की प्रशासनिक अधिकारियों को अपने कार्य क्षेत्र में स्वच्छता सुनिश्चित बनानी होगी और प्लास्टिक कचरे को फैलाने वाले के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। यह निर्देश मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने आज हमीरपुर नगर में कांगड़ा केन्द्रीय सहकारी बैंक के उद्घाटन समारोह को सम्बोधित करते हुए दी। उन्होंने प्लास्टिक कचरे से पर्यावरण हो होने वाली क्षति के बारे में लोगों को जागरूक किए जाने की आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे सभी कार्यक्रमों में लोगों की भागीदारी हिमाचल प्रदेश को देश का 'कार्बन न्यट्रल' राज्य बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्रवेशद्धार पर विशेष उपाय किए जाने की आवश्यकता है, ताकि राज्य में आने वाले अगंतुकों को प्रदेश में प्लास्टिक के प्रयोग पर लगाए गए प्रतिबन्ध के बारे में जागरूक किया जा सके।

प्रो. धूमल ने कहा कि हमीरपुर प्रदेश का शिक्षा हब के रूप में उभर रहा है, क्योंकि यहां हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय, होटल प्रबन्धन संस्थान तथा निजी क्षेत्र में अनेक शिक्षण संस्थान कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लोगों के लिए सभी प्रशासनिक सुविधाएं प्रदान करने के प्रयास किए जा रहे हैं तथा नगर में क्षेत्रीय कार्यालय खोलने से विकास की गति में भी तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि बस स्टैंड के समीप एक आधुनिक व्यापारिक परिसर स्थापित किया जा रहा है, जिससे न केवल स्थानीय छोटे व्यापारियों को सुविधा होगी, बल्कि आम आदमी को भी खरीददारी करने में सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जो दुकानदार अपना व्यापार कर रहे हैं उन्हें नए परिसर में स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सिंथैटिक ट्रैक के निर्माण में तेजी लाई जाएगी तथा इसे शीघ्र पूरा करने के लिए एक करोड़ रुपये से अधिक की राशि प्रदान की गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने हमीरपुर नगर मल निकासी योजना को पूरा करने के लिए 10 करोड़ रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत की है, ताकि नगर को स्वच्छ रखा जा सके। उन्होंने कहा कि नगरवासियों की सुविधा के लिए नगर में मूलभूत सुविधाओं का एक सुदृढ़ नेटवर्क सृजित किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों को उनके घरद्वार पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए निरन्तर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने प्रदेश में कन्या भ्रूण हत्या बारे लोगों में चेतना लाने का आग्रह किया, ताकि राज्य में लिंग अनुपात को बनाया रखा जा सके।

प्रो. धूमल ने कहा कि प्रदेश के समान एवं संतुलित विकास के निष्ठापूर्वक प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमीरपुर ज़िला के लोगों के लिए



संख्याः 156/2012 -2-

यह गर्व की बात है कि ज़िले को प्रदेश में प्रथम आंका गया है तथा शिशु आहार में भी इसे श्रेष्ठ ज़िला पाया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अन्य ज़िलों ने भी अनेक रिकार्ड अर्जित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रदेश के प्रयासों की अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना हुई है तथा यह सब आम आदमी की सक्रिय भागीदारी से संभव हुआ है।

नदौनता के विधायक श्री बलदेव शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल के नेतृत्व में प्रदेश का संतुलित विकास हुआ है तथा प्रदेश भावनात्मक रूप से एकजुट हुआ है। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों के क्षेत्रीय कार्यालय खुलने से लोगों को सभी प्रशासनिक सुविधाएं ज़िला स्तर पर ही उपलब्ध हो रही है।

हमीरपुर की विधायक श्रीमती उर्मिल ठाकुर ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए हमीरपुर नगर मल निकासी योजना के लिए पर्याप्त धन राशि उपलब्ध करवाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बस अड्डा व्यापरिक परिसर तथा बाईपास का निर्माण प्रगति पर है, जिससे लोग व्यापक रूप से लाभान्वित होंगे। उन्होंने गत चार वर्षों में उनके गृह क्षेत्र में हुए विकास की भी जानकारी दी।

नगर परिषद हमीरपुर के अध्यक्ष श्री दीप कुमार ने भी मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

कांगड़ा केन्द्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री रसील सिंह मनकोटिया ने हमीरपुर नगर में कांगड़ा केन्द्रीय सहकारी बैंक की तीसरी शाखा खोलने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पक्का परोह शाखा को भी शीघ्र कार्यशील बनाया जाएगा, जो नगर में चौथी शाखा होगी। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को ऑनलाईन बैंकिंग सुविधा प्रदान करने के लिए बैंक अपने नेटवर्क का विस्तार कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक ज़िला मुख्यालय में बैंक की एक ऐसी शाखा खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं, जिन्हें केवल महिलाओं द्वारा ही संचालित किया जाएगा।

हमीरपुर भाजपा मण्डल के अध्यक्ष श्री आदर्श कान्त ने भी मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

हिमाचल प्रदेश राज्य भूतपूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री एम.सी.परमार, ए.पी.एम.सी. के अध्यक्ष एवं राज्य भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष श्री प्यारे लाल शर्मा, हमीरपुर ज़िला भाजपा के अध्यक्ष श्री देश राज शर्मा, ज़िला परिषद अध्यक्ष श्रीमती सरला शर्मा, उपायुक्त श्री राजेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री कुलदीप शर्मा, मुख्य अभियन्ता लोक निर्माण श्री बी.टी.नेगी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

--
*VijyenderSharma*, Bohan Dehra Road  JAWALAMUKHI-176031, Kangra HP(INDIA)
 
Contact Number is  09736276343Mobile


BIJENDER SHARMA

हि‍माचल प्रदेश का समाचार पोर्टल

एक टिप्पणी भेजें

Thanks For Your Visit

और नया पुराने