मोदी सरकार ने एमएसपी बढ़ाकर देश के अन्नदाता को कोविड महामारी के बीच कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने की दृष्टि से एक तोहफा दिया

         शिमला.   11  जून (विजयेन्दर शर्मा) ।    भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 राकेश शर्मा (बबली) ने कहा कि मोदी सरकार ने एमएसपी बढ़ाकर देश के अन्नदाता को कोविड महामारी के बीच कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने की दृष्टि से एक तोहफा दिया है जिसके लिए भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त करता है।  
डाॅ0 राकेश शर्मा ने कहा कि जब से देश में मोदी जी के नेतृत्व में एनडीए सरकार का गठन हुआ है तब से देश के किसानो के जीवन में काफी बेहतर बदलाव देखे गए हैं। मोदी सरकार ने किसान-सम्मान निधि के तहत कोरोना महामारी के दौरान प्रदेश के 9,01,777 गरीब किसानों को 183.25 करोड़ रू0 की राशि उनके खाते में हस्तांरित की है। मोदी सरकार किसानों की आय को वर्ष 2022 तक दोगुना करने के अपने लक्ष्य की ओर निरंतरता से आगे बढ़ रही है और आने वाले वर्ष में मोदी सरकार अपने इस लक्ष्य को अवश्य हासिल कर लेगी।
उन्होनें कहा कि जहां पूर्व की यूपीए सरकार के समय किसान बदहाली के हालातों से गुजर रहा था और आत्महत्या करने के लिए मजबूर था वहीं जब से केन्द्र में मोदी सरकार बनी है तब से देश का किसान आर्थिक रूप से सशक्त हो रहा है। 
भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि केन्द्र सरकार ने किसान विधेयक लाकर किसान भाई-बहनों को बिचैलियों के चंगुल से आजाद किया वहीं अब एम0एस0पी0 में वृद्धि कर किसानो के हितों की रक्षा की है। उन्होनें कहा कि धान (सामान्य) में 72 रू0 प्रति क्विंटल, ज्वार (हाईब्रिड) में 118 रू0 प्रति क्विंटल, बाजार में 100 रू0 प्रति क्विंटल, रागी मेें 82 रू0 प्रति क्विंटल, मक्का में 20 रू0 प्रति क्विंटल, तुर (अरहर) में 300 रू0 प्रति क्विंटल, मंूग में 79 रू0 प्रति क्विंटल, उड़द में 300 रू0 प्रति क्विंटल, मूंगफली में 275 रू0 प्रति क्विंटल, सूरजमुखी के बीज 130 रू0 प्रति क्विंटल, सोयाबीन (पीली) 70 रू0 प्रति क्विंटल, तिल 452 रू0 क्विंटल, नाइजरसीड में 235 रू0 प्रति क्विंटल तथा कपास (मध्यम रेशा) में 211 रू0 प्रति क्विंटल की वृद्धि की गई है। 
डाॅ0 राकेश शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्राकृतिक खेती-खुशहाल किसान के माध्यम से प्रदेश की जनता को 25 करोड़ जारी करते हुए जहर मुक्त खेती को बढ़ावा व नई मंडियों की स्थापना, सी.ए. स्टोर तथा मंडियों के विस्तारीकरण के लिए 197 करोड़ के शिलान्यास करके कृषि एवं बागवानी के विकास के लिए सर्वाधिक बजट का प्रावधान किया। प्रदेश के मुख्यमंत्री स्वयं भी एक किसान परिवार से संबंध रखते हैं इसलिए वे किसानों के प्रति संवेदनाएं रखते हैं। प्रदेश के कृषि मंत्री ने स्वयं हस्तक्षेप करके वर्तमान एमएसपी 1975 रू0 प्रति क्विंटल निर्धारित मूल्य के आधार 2674 किसानो से 1 लाख क्विंटल से अधिक गेहूं खरीद कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है जिसके लिए भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री का आभार व्यक्त करता है। उन्होनें कहा कि प्रदेश के बेसहारा पशुओं की देखरेख के लिए पशुशलाओं व गौ संवर्धन और गौ सदन निर्माण के लिए बजट का प्रावधान कर जहां बेसहारा पशुओं को सहारा दिया वहीं किसानों की फसलों को इनसे होने वाले नुकसान से भी बचाया।
डाॅ0 राकेश शर्मा ने कहा कि कोविड वैश्विक महामारी के इस दौर में जहां हर वर्ग प्रभावित है वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा एमएसपी में वृद्धि करना देश के अन्नदाता के प्रति उनके सम्मान को दर्शाता है। उन्होनें कहा कि एमएसपी में वृद्धि से देश के अन्नदाता को उनकी फसल के बेहतर दाम मिलने से वे आर्थिक रूप से सबल व सशक्त होंगे और अगर देश का किसान खुशहाल होगा तो देश भी खुशहाल होगा। 
भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश सरकार प्रदेश के हर वर्ग के विकास के लिए संकल्पित है और जिस प्रकार से कोविड महामारी में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने बेहतर प्रबंधन कर प्रदेश की जनता की सेवा की है उसकी न केवल प्रदेश स्तर पर बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी प्रशंसा हुई है। उन्होनें विश्वास व्यक्त किया कि भारतीय जनता पार्टी अपने मिशन 2022 को हासिल करने में अवश्य सफल होगी। 
इस मौके पर डाॅ0 राकेश शर्मा के साथ प्रदेश कार्यालय सचिव भाजपा प्यार सिंह, किसान मोर्चा कार्यालय सचिव महेन्द्र शर्मा उपस्थित रहे।
BIJENDER SHARMA

हि‍माचल प्रदेश का समाचार पोर्टल

एक टिप्पणी भेजें

Thanks For Your Visit

और नया पुराने