धीमा वैक्सीनेशन अभियान चिंता का विषय-कांग्रेस

धीमा वैक्सीनेशन अभियान चिंता का विषय-कांग्रेस
*दीपक शर्मा बोले-हिमाचल सरकार छः माह में मात्र 18 प्रतिशत लोगों को ही वेक्सीनेट कर पाई*
           धर्मशाला 17 जुलाई (विजयेन्दर शर्मा)  ।  
 देश में वैक्सिनेशन अभियान 16 जनवरी को शुरू किया गया था।छः माह बीतने के बाद अभी तक मात्र 39 करोड़ लोगों को वेक्सीन लगाई गई है जिनमें 31 करोड़ को एक डोज़ और 9 करोड़ लोगों को दो डोज़ लग पाई हैं।यह धीमी रफ्तार चिंता का विषय है।यह विचार प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता दीपक शर्मा ने  व्यक्त किए।उन्होंने कहा कि वैक्सिनेशन की वर्तमान रफ्तार से जुलाई2022 तक वयस्क लोगों को वेक्सीन लग पाएगी और इस वर्ष दिसंबर माह तक युवाओं को एक डोज़ लग पाएगी।
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि वर्तमान आंकड़ों के अनुसार हिमाचल प्रदेश में अब तक केवल  18 प्रतिशत लोगों को ही वेक्सीन की दोनों डोज़ लग पाई हैं।उन्होंने कहा कि देशमें करोना की तीसरी लहर की आशंकाएं जताई जा रही हैं।विशेषज्ञों का कहना है कि अगर तेज़ी के साथ वैक्सिनेशन अभियान चलाया जाता है तो तीसरी लहर के खतरे को कम किया जा सकता है।कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि सरकार मात्र बयानबाज़ी तक सीमित दिखाई दे रही है।धरातल पर वैक्सिनेशन का कार्य धीमी गति से आगे बढ़ रहा है।हिमाचल सरकार को इस बारे में गम्भीरता दिखानी होगी।
दीपक शर्मा ने कहा कि वैक्सिनेशन अभियान को युद्धस्तर पर चलाने की आवश्यकता है।वर्तमान में सरकार के पास वेक्सीन ही उपलब्ध नहीं है अतः टीकाकरण को आगे सरकाया जा रहा है।कांग्रेस नेता ने कहा कि यह चिंता का विषय है।सरकार शीघ्र वेक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित बनाए ताकि  सम्भावित तीसरी लहर के खतरे से निपटा जा सके।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जिस धीमी रफ्तार के साथ वैक्सिनेशन अभियान चलाए हुए है उसको देखते हुए देश की जनता 2023 के शुरू तक ही पूर्णतः वेक्सीनेट हो पाएगी।जिसके चलते करोना महामारी की चपेट में जनता के आने की आशंका हमेशा बनी रहेगी।इससे न केवल जनता की ज़िन्दगियों को खतरा होगा बल्कि देश की अर्थव्यवस्था को भी भारी नुकसान होगा।बेरोज़गारी और महंगाई के बढ़ने से वैसे ही वर्तमान में आमजन के जीना दूभर हो चुका है।अतः यह आवश्यक है कि सरकार वैक्सिनेशन अभियान को गम्भीरता के साथ आगे बढ़ाए।

BIJENDER SHARMA

हि‍माचल प्रदेश का समाचार पोर्टल

एक टिप्पणी भेजें

Thanks For Your Visit

और नया पुराने