समस्त नारी शक्ति से माफ़ी मागें कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष : रशिम धर सूद
धर्मशाला , 01 जुलाई ( विजयेन्दर शर्मा ) । हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह द्वारा गुडिया हत्याकांड को मामुली बात कहने के विरूद्ध भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा हिमाचल प्रदेश द्वारा प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में प्रशासन के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा गया ।भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड की उपाध्यक्ष रशिम धर सूद द्वारा भी जिला कांगड़ा मुख्यालय धर्मशाला में जिलाधीश कांगड़ा के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन सौंपने के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए रशमी धर सूद ने कहा कि इस बयान के लिए कांग्रेस मुखिया समस्त नारी शक्ति से माफी मांगे अन्यथा आने वाले समय में महिला मोर्चा पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन करेगा। यह भारत की पुण्यभूमि है जहां आदिकाल से नारी की पूजा की जाती है, और कांग्रेस शासनकाल में हमारी बच्ची गुडियां के साथ जघन्य अपराध हुआ और कांग्रेस मुखिया उसे मामुली सी बात कह रही हैं जो खुद एक मां है।
एक तरफ हमारी भाजपा सरकार महिलाओं को बस किराए में 50% की रियात देकर तोहफा दे रही हैं जो महिला सशक्तिकरण के लिए उपयोगी सिद्ध होगा और दूसरी तरफ कांग्रेस अपनी पुरानी परंपरा महिलाओं को नीचा दिखाने पर आज भी काम कर रही है ।पर आने वाले समय मे विधानसभा चुनावों में समस्त नारी शक्ति प्रदेश में फिर जयराम ठाकुर जी की सरकार बनाकर कांग्रेस को जवाब देगी। इस अवसर प्रदेश महामंत्री मांचली ठाकुर , सचिव गायत्री कपूर , जिला अध्यक्ष रंजू रस्तोगी , प्रदेश आई टी प्रभारी वर्षा ठाकुर, प्रदेश पदाधिकारी, जिला महिला मोर्चा की सभी कार्यकर्ता विशेष रुप से उपस्थित रहे।