महिला सशक्तिकरण सरकार की प्राथमिकता : विपिन सिंह परमार


महिला सशक्तिकरण सरकार की प्राथमिकता : विपिन सिंह परमार* 

पालमपुर, 7 अगस्त  ( विजयेन्दर शर्मा ) । महिला सशक्तिकरण और महिलाओं का सम्मान सरकार की प्राथमिकता रही है।
  यह उदगार विधान सभा अध्यक्ष, विपिन सिंह परमार ने गढ़ में 7 लाख से बने सामुदायिक भवन का लोकार्पण  और महिला मंडल सम्मान कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि अपने सम्बोधन में व्यक्त किये।
    उन्होंने कहा कि दुनियां की आधी आवादी महिलाओं की है। प्रदेश में महिलाओं का सम्मान पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार जिन्होंने महिलाओं को पंचायतों, नगर निकायों में 33 प्रतिशत  आरक्षण का प्रावधान कर किया था। इसके उपरांत पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने इसे बढ़ाकर 50 प्रतिशत किया जो प्रदेश के लिये गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि आज पंचायती राज संस्थाओं, नगर निकायों में 50 प्रतिशत से अधिक महिलाएं विभिन्न पदों पर चुनकर आ रही हैं और अपने कार्य को बखूबी निभा रही हैं।
    उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने महिला सम्मान को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश की सभी सरकारी बसों में महिलाओं के किराए को 50 प्रतिशत कम कर आधा किया है।
     उन्होंने कहा कि कोविड-19 संक्रमण में  जब सारी दुनिया थम गई थी और संक्रमण दर अधिक होने से लोग डर से घरों में थे। ऐसे संकट में महिलाओं ने बहुत बड़ा योगदान जरूरतमंद लोगों की मदद कर किया है। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में महिला मण्डलों ने निःशुल्क, मास्क, राशन, सेनिटाइजर, संक्रमित लोगों को सब्जी, फल, भोजन , दवाइयां, उनके फसल के कार्य पूर्ण कर सराहनीय कार्य किया। उन्होंने कहा कि समाज के लिए नेक कार्य करने वाले महिला मंडलों को वे भी प्रोत्साहित करने के लिए राशि उपलब्ध करवा रहे हैं ताकि भविष्य में भी महिला मंडल इसी तरह समाज के लिए अपना योगदान दें।
   उन्होंने इस अवसर पर 22 महिला मण्डलों को गैस की  भठियाँ और 15 महिला मण्डलों को 11-11 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि वितरित की।
    परमार ने कहा कि महिलाएं सशक्त होने सर समाज सशक्त होता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर, स्वाबलंबी और सशक्त बनाने के लिये अनेक  योजनाएं आरम्भ की है। उन्होंने कहा कि यह योजनाएं महिला सशक्तिकरण की दिशा में कारगर सिद्ध हुई है और इनका सीधा लाभ महिलाओं को प्राप्त हो रहा है।
     कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष देश राज शर्मा, गढ़ के प्रधान राजेन्द्र घारिया, उपप्रधान घूंघर राम, बीडीसी अध्यक्ष कुसुम चौधरी, बीडीसी सदस्य कल्पना, प्रधान गढ़ खास निर्मला राणा, प्रधान बमियाल अनुपमा चौधरी, प्रधान सपडूहल जोबन  कुमार, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष रागिनी रुकवाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुलाह मोनिका राणा, सुधा राणा, नीलाम राणा, ब्रिज लाल, धर्मपॉल, अशोक घारिया, युवा मोर्चा अध्यक्ष मनदीप अवस्थी, अनुज महाल, राजेश ठाकुर सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
BIJENDER SHARMA

हि‍माचल प्रदेश का समाचार पोर्टल

एक टिप्पणी भेजें

Thanks For Your Visit

और नया पुराने