हिमाचल में अगली सरकार कांग्रेस की बनेगी, पार्टी एकजुट है, सुखविंदर सिंह सुक्खू

हिमाचल में अगली सरकार कांग्रेस की बनेगी, पार्टी एकजुट है, सुखविंदर सिंह सुक्खू
 
धर्मशाला ,18 अक्टूबर   ( विजयेन्दर शर्मा )  ।  प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंदर सुक्खू ने  कहा कि  कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह है । और लोग इस बार सत्ता बदलने के लिये मन बना चुके हैं। पार्टी के साथ युवाओं व महिलाओं का भी साथ मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में आने वाले चुनावों में कांग्रेस पार्टी ही अपनी सरकार बनायेगी। यहां तीसरे दल का कोई अस्तित्व नहीं है। चुनावों में भाजपा के साथ कांग्रेस का ही मुकाबला होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी तरह एकजुट है। और एकजुटता के साथ ही चुनावों में जीत हासिल करेगी।
 सुक्खू ने गुटबाजी को भी सिरे से खारिज करते हुये कहा कि जो लोग ऐसी बातें कर रहे हैं, वह कांग्रेस कल्चर से वाकिफ ही नहीं हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री और खुद मैं , भले ही अलग अलग दौरे प्रदेश में कर रहे हों, लेकिन हमारा मकसद भाजपा को सत्ता से बाहर कर कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाना हैं।  लेकिन हम लोग कई मौकों पर एक मंच पर भी इकट्ठा हुये हैं। गुटबाजी की बात भाजपा अपनी सोची समझी रणनीति के तहत उठा रही है। कांग्रेस एकजुट है। हाथ के निशान के नीचे सब एकजुट है।  
उन्होंने कहा कि हिमाचल का मतदाता वर्तमान सरकार से छुटकारा पाना चाहता है। उनके सामने कांग्रेस एक बेहतर विकल्प है।  आज प्रदेश में बेरोजगारी विकराल रूप ले चुकी है। नौकरियों के रास्ते बंद हो चुके है। जिससे युवा निराश है। सबसे ज्यादा निराशा तो युवाओं को अगिनपथ योजना से मिली है। और प्रदेश में पिछले दिनों पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले से युवाओं को निराशा हाथ लगी हैं। यहां पुलिस भर्ती का पेपर सरकारी सरपरस्ती में नीलाम किया गया।
उन्होंने कहा कि अब इस बार मुझे कांग्रेस आलाकमान ने चुनाव प्रबंधन और प्रचार समिति की कमान सौंपी है। हमारे लिये सत्ता पाना ही प्रमुख मकसद नहीं है। हम प्रदेश में ऐसी सरकार लाने के लिये प्रयासरत हैं, जो न केवल लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरे बल्कि शासन व्यवस्था में भी बदलाव ला सके।  चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष के नाते मैं अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाऊंगा, हमारा एक मात्र मकसद कांग्रेस को वापिस सत्ता में लाना है।  कांग्रेस पार्टी भाजपा की जय राम सरकार को सत्ता से इस बार बाहर करेगी।

BIJENDER SHARMA

हि‍माचल प्रदेश का समाचार पोर्टल

एक टिप्पणी भेजें

Thanks For Your Visit

और नया पुराने