कडू नाला के समीप भूस्खलन/चट्टान गिरने की घटना, राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी : उपायुक्त एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, लाहौल-स्पीति

कडू नाला के समीप भूस्खलन/चट्टान गिरने की घटना, राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी : उपायुक्त एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, लाहौल-स्पीति

केलांग, 24 जुलाई। 
उपायुक्त एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, लाहौल-स्पीति किरण भड़ाना ने बताया कि जिला आपदा नियंत्रण कक्ष (DPCR) केलांग, पटवारी तिंदी तथा 94 आरसीसी (BRO) से प्राप्त सूचना के अनुसार आज संसारीनाला -किलाड़ - थिरोट -तादी सड़क पर स्थान लोहनी/कडू नाला के समीप भूस्खलन एवं चट्टान गिरने की घटना में एक टाटा सूमो (पंजीकरण संख्या HP-01M-2210) मलबे की चपेट में आकर दब गई।

उन्होंने बताया कि अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार वाहन में चालक सहित कुल 13 व्यक्ति सवार थे जिनकी इस दुःखद घटना में मृत्यु हुई है।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस, सीमा सड़क संगठन (BRO) तथा अन्य संबंधित एजेंसियों द्वारा तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि त्वरित कार्यवाही करते हुए घटनास्थल पर पुलिस दल पहुंच चुका है तथा BRO की बचाव टीम मलबा हटाने एवं खोज एवं बचाव कार्य में लगातार जुटी हुई है।
उन्होंने कहा कि घटना में मृत व्यक्तियों की पहचान की प्रक्रिया अभी जारी है तथा इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि होने के बाद ही विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी। जिला प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए है और बचाव एवं राहत कार्यों की निरंतर निगरानी की जा रही है।

उन्होंने आमजन से अपील की है कि घटना से संबंधित अपुष्ट अथवा भ्रामक सूचनाओं पर विश्वास न करें तथा केवल जिला प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें।


Bijender Sharma*, Press Correspondent Bohan Dehra Road  JAWALAMUKHI-176031, Kangra HP(INDIA)*
  8219437658 Mobile
whatsaap  9805617366




Uploaded Image
BIJENDER SHARMA

हि‍माचल प्रदेश का समाचार पोर्टल

एक टिप्पणी भेजें

Thanks For Your Visit

और नया पुराने