सेहड़ा-बौंगता में 2 हेक्टेयर भूमि पर रोपित किए जाएंगे 1600 पौधे -कमलेश ठाकुर
विधायक ने आम का पौधा रोपित कर किया पौधारोपण अभियान का शुभारंभ
देहरा, 14 अगस्त - 77वें वन महोत्सव के उपलक्ष्य पर देहरा वन मंडल द्वारा सेहड़ा-बौंगता में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की तथा आम का पौधा रोपित कर पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया।
इस दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।
विधायक ने कहा कि वनों का संरक्षण एवं संवर्धन पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित एवं स्वस्थ भविष्य के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पौधारोपण को जन-अभियान का स्वरूप देते हुए प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।
उन्होंने बताया कि सेहड़ा-बौंगता में लगभग 2 हेक्टेयर भूमि पर करीब 1600 पौधे लगाए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन की संभावनाओं को देखते हुए इसे ईको टूरिज्म की दृष्टि से विकसित करने के प्रयास किए जाएंगे। ईको टूरिज्म के तहत यहां एक आकर्षक पार्क विकसित करने की दिशा में भी कार्य किया जाएगा।
कमलेश ठाकुर ने वन विभाग के अधिकारियों को क्षेत्र में पार्किंग की उचित व्यवस्था करने तथा वाटर कूलर स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास एवं पर्यटकों तथा स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए आवश्यक सभी कार्यों में हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। प्राकृतिक स्थलों को बेहतर सुविधाओं के साथ विकसित करने से जहां पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, वहीं स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।
विधायक ने उपस्थित जनसमूह से आह्वान किया कि ‘मां के नाम एक पौधा, अपने नाम एक पौधा और समाज के नाम एक पौधा’ लगाने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि पौधा लगाना प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी की शुरुआत है, जबकि उसकी देखभाल करना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने स्थानीय लोगों से लगाए गए पौधों के संरक्षण में वन विभाग का सहयोग करने का आग्रह किया।
इस अवसर पर वन विभाग के अधिकारियों ने पौधारोपण अभियान तथा क्षेत्र में प्रस्तावित विकास कार्यों की जानकारी विधायक को दी। विधायक ने अधिकारियों को लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण सुनिश्चित करने तथा प्रस्तावित पार्क, पार्किंग और पेयजल सुविधा से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।
कार्यक्रम के दौरान वन मंडल अधिकारी अरुण कुमार,
कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष कमलेश ठाकुर, तहसीलदार कर्म चंद कालिया, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग बलवीर ठाकुर, पूर्व प्रधान निशा सहित कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी, वन परिक्षेत्र अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Bijender Sharma*, Press Correspondent Bohan Dehra Road JAWALAMUKHI-176031, Kangra HP(INDIA)*
8219437658 Mobile
8219437658 Mobile
whatsaap 9805617366