आशा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के नाम एसडीएम के माध्यम से भेजा मांग पत्र, न्यूनतम वेतन 30 हजार करने सहित कई मांगें उठाईं
ज्वालामुखी। भारतीय मजदूर संघ हिमाचल प्रदेश के आह्वान पर आशा कार्यकर्ता संघ ज्वालामुखी ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम मांग पत्र उपमंडल अधिकारी ज्वालामुखी संजीव शर्मा के माध्यम से भेजा। मांग पत्र आशा कार्यकर्ता संघ ज्वालामुखी की खंड प्रधान सपना राणा की अध्यक्षता में सौंपा गया।
खंड प्रधान सपना राणा ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ की ओर से श्रमिकों और कर्मचारियों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार के समक्ष मांगें रखी गई हैं। उन्होंने कहा कि सभी विभागों में श्रमिकों एवं कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन 30 हजार रुपये प्रतिमाह किया जाना चाहिए।
मांग पत्र में कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) की वेतन सीमा 21 हजार रुपये से बढ़ाकर 42 हजार रुपये करने, ईपीएस-95 पेंशन को बढ़ाकर 7,500 रुपये प्रतिमाह करने तथा इसे महंगाई भत्ते (डीए) और मेडिकल सुविधा से जोड़ने की मांग की गई है। इसके अलावा ईपीएफ की वेतन सीमा 15 हजार से बढ़ाकर 30 हजार रुपये करने की मांग भी उठाई गई।
भारतीय मजदूर संघ ने बोनस गणना की सिलिंग 7 हजार से बढ़ाकर 18 हजार रुपये तथा बोनस पात्रता की सीमा 21 हजार से बढ़ाकर 42 हजार रुपये करने की मांग रखी है। वहीं आशा कार्यकर्ताओं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, मिड-डे मील वर्करों, एनएचएम सहित विभिन्न योजनाओं में कार्यरत कर्मचारियों को नियमित करने की मांग की गई है।
मांग पत्र में कॉन्ट्रैक्ट एवं संविदा कर्मचारियों के लिए समान वेतन व्यवस्था लागू करने तथा ग्रेच्युटी की अधिकतम सीमा 40 लाख रुपये करने की मांग भी शामिल है। इसके साथ ही चार श्रम संहिताओं में श्रमिक विरोधी प्रावधानों को तत्काल वापस लेने की मांग की गई।
बैंकिंग क्षेत्र से जुड़ी मांगों में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने तथा विभिन्न बैंकों में कार्यरत पार्ट टाइम वर्करों और दैनिक भोगी कर्मचारियों को बैंक के अधीन लेने की मांग उठाई गई है।
सपना राणा ने कहा कि आशा कार्यकर्ता और अन्य योजना कर्मी लंबे समय से अपनी सेवाएं दे रहे हैं, इसलिए उनकी मांगों पर सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मांग पत्र के माध्यम से श्रमिक वर्ग की समस्याओं और मांगों को प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है।
इस अवसर पर आशा कार्यकर्ता संघ ज्वालामुखी की महासचिव रीना देवी, उपप्रधान रमेश कुमारी, कोषाध्यक्ष रीना कुमारी, मुख्य सलाहकार रंजना देवी, संगठन सचिव मीना देवी सहित खंड की करीब 32 आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

Bijender Sharma*, Press Correspondent Bohan Dehra Road JAWALAMUKHI-176031, Kangra HP(INDIA)*
8219437658 Mobile
8219437658 Mobile
whatsaap 9805617366