कांग्रेस जा रही है, भाजपा आ रही है : दर्शना सिंह
विकसित भारत 2047 के संकल्प में विकसित हिमाचल की भूमिका महत्वपूर्ण : दर्शना सिंह
अपना बूथ सबसे मजबूत, संपर्क और संवाद ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति : दर्शना सिंह
देहरा, 27 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी की हिमाचल प्रदेश सह प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने देहरा में भाजपा संगठनात्मक जिला देहरा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में हिमाचल प्रदेश की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। विकसित भारत के निर्माण के लिए विकसित हिमाचल का निर्माण आवश्यक है और इस दिशा में भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता समर्पित भाव से कार्य कर रहा है।
दर्शना सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति उसका संगठन और समर्पित कार्यकर्ता हैं। “अपना बूथ सबसे मजबूत” के मंत्र को आत्मसात करते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक सशक्त बनाना होगा। उन्होंने कहा कि संपर्क और संवाद संगठन की सफलता के सबसे महत्वपूर्ण आधार हैं। कार्यकर्ताओं को निरंतर जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझना चाहिए और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना भाजपा कार्यकर्ताओं की प्राथमिकता होनी चाहिए।
दर्शना सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी तरह तैयार है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश की जनता आगामी चुनावों में कांग्रेस सरकार को जवाब देगी।
उन्होंने कहा कि “कांग्रेस जा रही है, भाजपा आ रही है” का संकल्प लेकर पार्टी कार्यकर्ता संगठनात्मक गतिविधियों को गति दे रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर जनअपेक्षाओं को पूरा न करने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश की जनता सरकार के कामकाज का मूल्यांकन कर रही है।
दर्शना सिंह ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बूथ समितियों को सक्रिय करें, नए कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ें तथा समाज के प्रत्येक वर्ग के साथ निरंतर संपर्क और संवाद बनाए रखें। उन्होंने कहा कि संगठन की एकजुटता, अनुशासन और सामूहिक प्रयासों से ही पार्टी अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सकती है।
उन्होंने कहा कि भाजपा का उद्देश्य केवल चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण और जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाना है। प्रत्येक कार्यकर्ता को विकसित भारत और विकसित हिमाचल के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

Bijender Sharma*, Press Correspondent Bohan Dehra Road JAWALAMUKHI-176031, Kangra HP(INDIA)*
8219437658 Mobile
8219437658 Mobile
whatsaap 9805617366