गुराला में नाबालिग लड़की से उसी के गांव के व्यक्तिने दुष्कर्म

डाडासीबा ----गुराला में नाबालिग लड़की से उसी के गांव के व्यक्तिने दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी गुराला निवासी केहर सिंह (38) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार गुराला गांव की नाबालिग लड़की बुधवार सायं डाडासीबा अड्डे पर बस का इंतजार कर रही थी। बस न आने पर वह अन्य लड़कियों के साथ घर जाने के लिए एक ट्रैक्टर पर बैठ गई। इस दौरान उसका थैला रास्ते में गिर गया, जिसे ढूंढने के लिए वह ट्रैक्टर से उतरकर पैदल जाने लगी। कुछ दूरी पर आने के बाद सड़क किनारे खड़े उसी के गांव के तीन-चार युवकों ने बताया कि वह दोपहिया वाहन में इसी रास्ते से आए हैं लेकिन उन्हें कोई थैला दिखाई नहीं दिया। इसके बाद आरोपी केहर सिंह ने नाबालिग लड़की को घर छोड़ने के बहाने अपने स्कूटर पर बैठा लिया और बीच रास्ते में जहां जंगल था, में स्कूटर रोक दिया और उससे दुष्कर्म किया। नाबालिग ने घर पहुंचकर आपबीती परिजनों को सुनाई। वीरवार को परिजनों ने देहरा थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने नाबालिग लड़की का बयान दर्ज करने के बाद उसका देहरा अस्पताल में मेडिकल करवाया। दुष्कर्म की पुष्टि होने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी देहरा परस राम ने इस संबंध में पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
BIJENDER SHARMA

हि‍माचल प्रदेश का समाचार पोर्टल

एक टिप्पणी भेजें

Thanks For Your Visit

और नया पुराने