भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी के बेटे के विवाह समारोह में हिमाचल प्रदेश के भी कई भाजपा नेता शिरकत करेंगे। यह आयोजन तीन दिसंबर को महाराष्ट्र के नागपुर में हो रहा है। मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल समेत भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शांता कुमार, राष्ट्रीय महामंत्री जगत प्रकाश नड्डा, भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर व अन्य कई नेताओं के नागपुर जाने का कार्यक्रम तय ही है। सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार तन दिसंबर को सुबह सरकारी हैलीकाप्टर द्वारा शिमला से दिल्ली रवाना होंगे जहां से उनका सीधे नागपुर जाने का कार्यक्रम है। नागपुर से अगले दिन वह शिमला वापस आएंगे और पांच दिसंबर को शिमला से धर्मशाला में छह दिसंबर से हो रहे शीतकालीन सत्र में हिस्सा लेने चले जाएंगे।
हम भी पहुँच रहें है .
जवाब देंहटाएं-- अशोक बजाज रायपुर