सोभा सिंह आर्ट गैलरी को कांगड़ा से बाहर ले जाने की परिवार की कोई योजना नही

धर्मशाला ---एस. सोभा सिंह आर्ट गैलरी को कांगड़ा जिला के अन्दरेटा से बाहर ले जाने की विख्यात चित्रकार एस. सोभा सिंह के परिवार की कोई योजना नही है। मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल को हाल ही में लिखे एक पत्र में एस. सोभा सिंह के पोते डा. हृदयपाल सिंह ने यह जानकारी दी है।

इससे पूर्व एस. सोभा सिंह की पुत्री बीबी गुरचरण कौर ने भी मुख्यमंत्री को लिखे एक पत्र में 'एस. सोभा सिंह कला पुरस्कार' तथा 'एस. सोभा सिंह जयंती समारोह कार्यक्रम' को पुनः आरम्भ करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया था।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के इन निर्णयों से उभरते हुए कलाकार, सन्त-दार्शनिक-कलाकार एस. सोभा सिंह जी की चित्रकला की समृद्ध परम्परा को अपनाने के लिए प्रेरित होंगे। इन कदमों से राज्य सरकार के कला एवं संस्कृति को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रमों एवं नीतियों में हमारा विश्वास पुनः स्थापित हुआ है।

उन्होंने महान चित्रकार के संबंध में की गई इन घोषणाओं के लिए कला प्रेमियों, कलाकारों और स्थानीय जनता की तरफ से राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया है।

 

BIJENDER SHARMA

हि‍माचल प्रदेश का समाचार पोर्टल

एक टिप्पणी भेजें

Thanks For Your Visit

और नया पुराने