सरकोजी ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता के लिए भारत की दावेदारी का समर्थन करने का ऐलान किया

बेंगलुरु. फ्रांस के राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता के लिए भारत की दावेदारी का समर्थन करने का ऐलान किया है। इसके साथ ही  सरकोजी ने ऐलान किया है कि उनका देश सभी तरह के परमाणु कार्यक्रमों में भारत की मदद करेगा। सुरक्षा परिषद में बतौर स्थायी सदस्य भारत के न होने पर सरकोजी ने कहा कि यह कल्पना करना मुश्किल है कि एक अरब से ज़्यादा लोगों की आबादी वाले देश को सुरक्षा परिषद से बाहर कैसे है। सरकोजी ने न्यूक्लियर सप्लायर्स ग्रुप (एनएसजी) में भी भारत के प्रवेश का समर्थन किया। फ्रांस के राष्ट्रपति ने कहा कि दुनिया की अस्थिरता के लिए आफ-पाक (अफगानिस्तान-पाकिस्तान)क्षेत्र में पनप रहा आतंकवाद जिम्मेदार है।
इसरो में वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए सरकोजी ने कहा, 'फ्रांस भारत का दोस्त है। फ्रांस परमाणु उद्योग और प्रदूषण न फैलाने वाली ऊर्जा के विकास में भारत की मदद करेगा।' सरकोजी ने कहा कि हमें ऐटमी बिरादरी में अलग-थलग पड़ गए भारत की मदद करनी होगी। उन्होंने कहा कि सिविल परमाणु ऊर्जा के उत्पादन के अधिकार को चुनौती देकर भारत के साथ अन्याय किया गया है। सरकोजी ने इस बात पर खुशी जाहिर की कि फ्रेंच कंपनी अरेवा महाराष्ट्र के जैतापुर में एटमी प्लांट लगाने जा रही है। इस प्लांट के जरिए १० हजार मेगावॉट प्रदूषण विहीन ऊर्जा का उत्पादन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम भारत पर मर्जी नहीं थोप सकते हैं जब तक कि आप भारत की मदद उसकी जिम्मेदारियों को पूरा करने में नहीं करते।  
       इससे पहले सरकोजी और उनकी पत्नी कार्ला सरकोजी की चार दिवसीय भारत यात्रा पर शनिवार को बेंगलुरु पहुंचे। शनिवार की सुबह करीब दस बजे सरकोजी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड एयरपोर्ट पर जबर्दस्त सुरक्षा इंतजाम के बीच उतरे। फ्रांस भारत में दो परमाणु रिएक्टरों के निर्माण और वायु सेना को 126 लड़ाकू विमानों की आपूर्ति के ठेके हासिल करने का इच्छुक है। फ्रांस के राष्ट्रपति के तौर पर अपने कार्यकाल के दौरान सरकोजी की यह दूसरी भारत यात्रा है। इस यात्रा के दौरान सरकोजी के एजेंडे में परमाणु समझौते, रक्षा, संस्कृति और विकास जैसे क्षेत्र हैं।
BIJENDER SHARMA

हि‍माचल प्रदेश का समाचार पोर्टल

एक टिप्पणी भेजें

Thanks For Your Visit

और नया पुराने