ार्मशाला में कर्मचारियों के लिए और आवास निर्मित किए जाएंगे ।



ार्मशाला में कर्मचारियों के लिए और आवास निर्मित किए जाएंगे । कर्मचारी राज्य सरकार की रीढ़ हैं और गत तीन वर्षों में राज्य द्वारा अर्जित की गई विशिष्ट उपलब्धियों के पीछे कर्मचारियों का भी विशेष योगदान है। यह जानकारी मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने जिला कांगड़ा के धर्मशाला में गत सायं जिला कांगड़ा अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के धन्यवाद समारोह को सम्बोधित करते हुए दी। इससे पूर्व उन्होंने धर्मशाला में 35 लाख रुपये की लागत से निर्मित नए कर्मचारी कल्याण भवन का लोकार्पण किया।

प्रो. धूमल ने कहा कि राज्य सरकार के कर्मचारियों के साथ सौहार्दपूर्ण सम्बन्ध हैं और उन्हें समय≤ पर वित्तीय तथा पदोन्नति लाभ प्रदान किए जा रहे हैं। कर्मचारियों द्वारा की जा रही मेहनत के कारण ही राज्य सरकार की विकासात्मक एवं जन कल्याणकारी नीतियां दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद प्रदेश के कोने-कोने में सफलतापूर्वक कार्यान्वित की जा रही हैं। उन्होंने कर्मचारियों को विश्वास दिलाया कि उनकी सभी जायज मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में हिमाचल प्रदेश ने पर्यटन क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर तीन और पुरस्कार जीते हैं, जो यह सिद्ध करते हैं कि राज्य सरकार द्वारा पर्यटन गतिविधियों को प्रोत्साहन देने के लिए सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय ने हिमाचल प्रदेश को ‘प्लास्टिक हटाओं पर्यावरण बचाओ’ अभियान के लिए सूचीबद्ध किया है, जो कि राज्य के लिए किसी उपलब्धि से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के पर्यावरण संरक्षण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों से राज्य की और पर्यावरण मित्र उद्योग आकर्षित हो रहे हैं, जो यहां उपलब्ध कच्चे माल पर आधारित उत्पाद निर्मित कर रहे हैं। प्रदेश ने देश के लिए कई बलिदान दिए हैं और भविष्य मंे भी यह सिलसिला जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि चाहे सशस्त्र सेनाएं हों, जल विद्युत परियोजनाओं का निर्माण हो या फिर देश के पर्यावरण को सुरक्षित रखने का मामला हिमाचल प्रदेश सदैव कर्तव्य पालन करता रहेगा।

प्रो. धूमल ने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में पद ग्रहण करते समय उन्होंने प्रदेश के कर्मचारियों से यह अपील की थी कि वे राज्य सरकार को सहयोग दें। राज्य सरकार ने अपनी कार्यप्रणाली में पूर्ण पारदर्शिता बनाकर रखी है। उन्होंने कहा कि जनता से छुपाने के लिए राज्य सरकार के पास कुछ नहीं है और समूची कार्यप्रणाली खुली किताब की तरह हैं। उन्होंने आम जनता में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में जागरूकता उत्पन्न करने की दिशा में जिला स्तरीय के कर्मचारियों के प्रयासों की

सरहाना करते हुए कहा कि यह पर्यावरण मित्र हिमाचल प्रदेश के लिए वास्तविक सेवा है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए किए जा रहे विभिन्न प्रयासों के लिए राज्य को डायमण्ड स्टेट अवार्ड मिला है। राज्य सरकार के पर्यावरण संरक्षण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को राष्ट्रीय तथा अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है और पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश से देश के कई राज्य प्रेरणा ले रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वे इस बात से संतुष्ट हैं कि राज्य सरकार प्रदेश को भावनात्मक रुप से एक करने में सफल रही है। पुराने तथा नए, ऊपरले तथा निचले और सेब उत्पादक एवं गैर सेब उत्पादक हिस्सो में प्रदेश को कुछ स्वार्थी तत्वों द्वारा बांटने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार समय≤ पर विभिन्न प्रयासों के माध्यम से हिमाचल को सही मायनों में ‘सबसे ऊपर हिमाचल’ बनाने का प्रयास कर रही है। इंडिया टुडे मीडिया समूह द्वारा किए गए एक देशव्यापी सर्वेक्षण में हिमाचल प्रदेश को देश के बड़े राज्यों में सर्वश्रेष्ठ राज्य आंका गया। उन्होंने कहा कि यह सब प्रत्येक हिमाचलवासी तथा कर्मचारियों की मेहनत के कारण ही संभव हो पाया है, जिन्होंने हिमाचल प्रदेश को विभिन्न क्षेत्रों में सर्वोच्च स्थान पर पहुंचाने के लिए दिन-रात कार्य किया। सर्वोच्च स्थान पर बने रहना एक चुनौती है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर 20 सूत्रीय कार्यक्रम के कार्यान्वयन में प्रदेश को प्रथम स्थान पर आंका गया है। राज्य सरकार ने जिला स्तर पर 20 सूत्रीय कार्यक्रम के सर्वश्रेष्ठ कार्यान्वयन के लिए एक करोड़ रुपये के विकास अनुदान की घोषणा की तथा यह पुरस्कार चार जिलों में बांटा गया। उन्होंने कहा कि हाल ही में आरम्भ की गई अटल स्वास्थ्य सेवा योजना लोगों में लोकप्रिय हो रही है। उन्होनंे लोगों को आगाह किया कि वे इस सुविधा का दुरूपयोग न करें क्योंकि इससे महत्वपूर्ण जानें जा सकती है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस योजना में शरारतपूर्ण काॅल करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाएगी।

प्रो. धूमल ने डा. विजय महाजन और श्री राजीव गुप्ता का उदारता के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे समाज को विशेष लाभ होगा।

मुख्यमंत्री को इस अवसर पर जिला अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ पदाधिकारियों और सदस्य की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 51 हजार रुपये का ड्राफ्ट भेंट किया गया।

जिला कांगड़ा अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष श्री घनश्याम शर्मा ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और कर्मचारी कल्याण भवन का लोकार्पण करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने राज्य के कर्मचारियों को 3500 करोड़ रुपये

के वित्तीय लाभ प्रदान करने तथा उनकी महंगाई भत्तों की सभी किस्तें जारी करने पर मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को विश्वास दिलाया कि कर्मचारी राज्य सरकार के सभी प्रयासों को पूर्ण संबल प्रदान करेंगे। उन्होंने कर्मचारियों की विभिन्न मांगों से भी मुख्यमंत्री को अवगत करवाया। उन्होंने टैगोर अस्पताल जालन्धर के डा. विजय महाजन का निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित करने के लिए तथा पात्र व्यक्तियों की निःशुल्क शल्य क्रिया करने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने सीएन टैक्नोलाॅजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के अध्यक्ष श्री राजीव गुप्ता का गरीब परिवारों की सैंकड़ों लड़कियों के विवाह करवाने पर धन्यवाद किया।

टैगोर अस्पताल के अध्यक्ष डा. विजय महाजन ने अटल स्वास्थ्य सेवा आरम्भ करने के लिए राज्य सरकार के प्रयासों की सरहाना करते हुए कांगड़ा जिले के लिए एक लाख रुपये की जीवन रक्षक दवाएं देने की घोषणा की।

सीएन टैक्नोलाॅजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के अध्यक्ष श्री राजीव गुप्ता ने जिले में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा की।

कांगड़ा जिला अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के महासचिव श्री सुभाष ने मुख्यमंत्री को कर्मचारियों की मांगों से अवगत करवाया। उन्होंने धर्मशाला में और आवास निर्मित करने, कर्मचारियों के विभिन्न कैडरों में विसंगतियों को दूर करने और अन्य मांगे पूरा करने का आग्रह किया। उन्होंने विभिन्न विभागों में रिकार्ड संख्या में पदोन्नतियां करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री श्री रमेश धवाला, नगर परिषद धर्मशाला की अध्यक्ष श्रीमती कमला पटियाल, राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के महासचिव श्री ओम प्रकाश चैधरी, उपायुक्त श्री आर.एस. गुप्ता, पुलिस अधीक्षक श्री दलजीत ठाकुर और अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

Thanks For Your Visit

और नया पुराने