सेक्स का फितूर कुछ इस हद तक रहता है पुरूषों पर हावी

क्या आप अंदाजा लगा सकते हैं कि पुरुषों के दिमाग में सारा दिन कौन सी
बात घूमती रहती है। सेक्स, सेक्स और सेक्स। जी हां, एक स्टडी में यह
खुलासा हुआ है कि पुरुष दिन भर इसी चीज को लेकर सोचते रहते हैं। इसके
अलावा उनके दिमाग में खाने और सोने के भी ख्याल आते रहते हैं। इन चीजों
के बारे में वो महिलाओं से ज्यादा सोचते हैं। अमेरिकी शोधकर्ताओं का कहना
है कि पुरुष दिनभर में 19 बार से ज्यादा सेक्स के बारे में सोचते हैं।
दूसरी ओर महिलाएं इस बारे में केवल 10 बार। ओहियो स्टेट यूनिवर्सिटी
मेन्सफील्ड कैंपस के प्रमुख लेखक टैरी फिशर ने बताया कि हर सात सेकंड बाद
पुरुष के मन में सेक्स का ख्याल जरूर आता है। 16 घंटों में वे इस विषय पर
आठ हजार बार सोच चुके होते हैं।जनवरी में यह रिपोर्ट जर्नल ऑफ सेक्स
रिसर्च में प्रकाशित की जानी है। इस शोध में यह भी सामने आया कि पुरुष
जहां दिन में 18 बार नींद के बारे में सोचते हैं वहीं महिलाएं आठ बार।
खाने को लेकर भी दोनों में काफी अंतर है।इस स्टडी में 18 से लेकर 60 साल
तक के 163 महिलाओं और 120 पुरुषों को शामिल किया गया था। इस दौरान इनसे
पूछा गया था कि दिन में कितनी बार उनके मन में संबंध बनाने को लेकर
विचार, यादें और भावनाएं उठती हैं।
BIJENDER SHARMA

हि‍माचल प्रदेश का समाचार पोर्टल

एक टिप्पणी भेजें

Thanks For Your Visit

और नया पुराने