जब-जब भी केन्द्र में कांग्रेस सरकार आयी तब-तब हिमाचल के साथ हमेशा सौतेला बर्ताव हुआ




                            धर्मशाला   , 14  अप्रैल (विजयेन्दर शर्मा ) ।          भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शशि दत्त ने कहा कि जब-जब भी केन्द्र में कांग्रेस सरकार आयी तब-तब हिमाचल के साथ हमेशा सौतेला बर्ताव हुआ है। जिससे यह पहाड़ी प्रदेश विकास की दौड़ मे पिछड़ता चला गया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की सरकार द्वारा प्रदेश की वीरभद्र सिंह सरकार को दी गई हजारों करोड़ की मदद को बंदरबांट में लुटा दिया गया। राज्य में भाजपा सरकार बनने के बाद ही यहां विकास की लहर शुरू हुई है। 
भाजपा नेता ने कहा कि डबल इंजन को सरकार द्वारा प्रदेश में विकास की गति से घबराये कांग्रेस नेता तब कहां थे जब पूर्व प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश को दिया गया विशेष औद्योगिक राज्य का पैकेज और विशेष राज्य का दर्जा प्रदेश के ही दो मंत्रियों वीरभद्र सिंह और आनंद शर्मा के रहते हुए केन्द्र की कांग्रेसनीत यू0पी0ए0 सरकार ने प्रदेश से छीन लिया था ?
शशि दत्त ने कहा कि 13वें वित्तायोग के दौरान पूरे देश को 150 प्रतिशत वृद्धि मिली तो हिमाचल के कांग्रेसी नेताओं ने प्रदेश में भाजपा सरकार के प्रति दुराग्रहपूर्ण रवैया अपनाते हुए यह वृद्धि मात्र 50 प्रतिशत देकर प्रदेश के विकास को ग्रहण लगाने की कोशिश की थी। इसके विपरीत वर्ष 2014 में मोदी सरकार ने प्रदेश के साथ हुए सारे भेदभाव को खत्म करके 14वें वित्तायोग में इस आर्थिक सहायता को 235 प्रतिशत कर दिया था। 
भाजपा नेता ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के साथ विशेष लगाव के चलते श्री नरेन्द्र मोदी जी ने न केवल प्रदेश को विशेष राज्य के दर्जे की बहाली की बल्कि केन्द्रीय करों में प्रदेश की हिस्सेदारी को बढ़ा कर 42 प्रतिशत कर दिया। हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बने मात्र सात साल ही हुआ है और इस वित्तीय वर्ष में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश को 10,500 करोड़़ रू0 की अतिरिक्त केन्द्रीय आर्थिक सहायता मिली है। यह हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर के प्रधानमंत्री व केन्द्रीय मंत्रियों के साथ अच्छे समबन्धों से सम्भव हो पाया है। 
शशि दत्त ने कहा कि मोदी सरकार ने हिमाचल में विकास की गति को आगे बढ़ाने के लिए एम्स, केन्द्रीय विश्वविद्यालय, 69 राष्ट्रीय उच्च मार्ग, रेलवे का विस्तारीकरण, हाईड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज व कई अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं का शुभारंभ किया है जिससे प्रदेश के विकास में अभूतपूर्व तेजी आई है। 

BIJENDER SHARMA

हि‍माचल प्रदेश का समाचार पोर्टल

एक टिप्पणी भेजें

Thanks For Your Visit

और नया पुराने