प्रदेश में स्वास्थ्य पर व्यय हो रहे 3016 करोड़ : विपिन सिंह परमार

प्रदेश में स्वास्थ्य पर व्यय हो रहे 3016 करोड़ : विपिन सिंह परमार

 सुलाह के स्वस्थ्य संस्थानों के निर्माण पर व्यय हो 31 करोड़

पालमपुर, 17 जुलाई (विजयेन्दर शर्मा)  । :- प्रदेश में बेहतर एवं अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिये सरकार बचनबद्ध है।
 प्रदेश उच्च स्तर की स्वास्थ्य सेवाओं के लिये पर चालू वित्त वर्ष में 3016 करोड़ रुपए व्यय किये जा रहे हैं।
      यह जानकारी विधानसभा अध्यक्ष , विपिन सिंह परमार ने सुलाह हलके में 25 लाख रुपये की लागत से निर्मित  उपस्वास्थ्य केंद्र डगेरा के लोकार्पण के अवसर पर लोगों को दी। उन्होंने कहा कि सुलाह विधान सभा क्षेत्र में  स्वास्थ्य सुविधाओं और ढांचागत विकास में व्यापक सुधार किया गया है। उन्होंने कहा कि अस्पतालों को स्तरोन्नत करने के साथ नयें भवनों का निर्माण और विशेषज्ञ चिकित्सकों को नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि सिविल हॉस्पिटल भवारना का नया भवन 24 करोड़, सिविल हॉस्पिटल धीरे के भवन पर 20 करोड़ और सिविल हॉस्पिटल  धीरा के भवन पर 5 करोड़ रुपये व्यय किये जा रहे हैं जबकि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को 30 बेडेड बनाया गया है। उन्होंने कहा कि डगेरा के अलावा खरौठ, डैइं, कुरल और घराणा में स्वास्थ्य उपकेंद्र निर्मित किये गये हैं तथा कहानफट और मालग में कार्य प्रगति पर है।

  दुर्गम और दूरदराज के क्षेत्रों में मजबूत की स्वास्थ्य सेवाएं

   परमार ने कहा कि  सरकार, राज्य के लोगों को सस्ती कीमत पर निवारक,  उपचारात्मक और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।  उन्होंने कहा कि प्रदेश के दूर-दराज, दुर्गम, ग्रामीण और शहरी आबादी की उत्तम स्वास्थ्य सेवायें उपलब्ध करवाने के लिये प्रदेश के अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और उप केंद्रों  की स्थापना की गई है। जहाँ प्रशिक्षित चिकित्सा और पैरामेडिकल स्टाफ नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है

 स्वास्थ्य कल्याणकारी योजनाओं पर व्यय हो रहे 250 करोड़

    उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आयुष्मान भारत, हिम केयर मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष, निशुल्क दवाइयां सहारा योजना, सम्मान योजना, निक्षय पोषण योजना सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं पर 250 करोड़ से अधिक राशि व्यय कर रही है।

 6 सड़को की टारिंग पर व्यय किये 140 लाख

   उन्होंने कहा कि पनहार बच्छवाई सड़क, डनैई  डगेरा सड़क , नोरा थालियाल सडक, लूलेहड़ संपर्क सड़क, नोरा क्यारवाँ सड़क और क्यारवाँ पनहार सड़क के टारिंग कार्य पर 140 लाख रुपये व्यय किये गए हैं।
   डगेरा से सेरस का शेष कार्य पूरा करने और अलसा में पुली  सड़क निर्माण के आदेश दिये। उन्होंने घराणा उपस्वास्थ्य केंद्र तक सड़क और डगेरा में गेट और चारदीवारी लगाने की घोषणा की।
   कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष देश राज शर्मा, बीना राणा, रंजीत सिंह, प्रताप पठानिया, रणजीत सिंह, आँचल राणा, एसडीएम धीरा आशीष शर्मा, बीएमओ डॉ दिलावर दियोल, डॉ त्यागी, बीडीओ सिकन्दर कुमार, अधिशाषी अभियंता मुनीष सहगल और अनिल पूरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे।
BIJENDER SHARMA

हि‍माचल प्रदेश का समाचार पोर्टल

एक टिप्पणी भेजें

Thanks For Your Visit

और नया पुराने