विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा में कांग्रेस छोड़ शामिल हुए लोगों का स्वागत- धूमल

विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा में कांग्रेस छोड़ शामिल हुए लोगों का स्वागत- धूमल
सुजानपुर   16  जुलाई... (विजयेन्दर शर्मा)  । सुजानपुर कांग्रेस, कांग्रेस पार्टी  ना होकर मात्र राजेंद्र राणा एंड सन्स पार्टी बनकर रह गई हैैै और जिस घर और पार्टी में कार्यकर्ता की अनदेखी हो, मान सम्मान ना मिले, उस घर को उस पार्टी को छोड़ देने में ही भलाई वाली बात है यह बात सुजानपुर ब्लॉक कांग्रेस के उपाध्यक्ष करोट पंचायत के पूर्व प्रधान सुभाष चंद राणा ने कही । शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री निवास स्थान समीरपुर में सुभाष चंद राणा और उनके साथ करोट पंचायत के उप प्रधान विकास राणा गांव निहारी के सुरेश कुमार और अमित जमवाल ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया इस बात को प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से विनोद ठाकुर ने कहीं। मीडिया प्रभारी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के सामने तमाम कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी का पटका अपने आप गले में डाला और भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। शामिल हुए तमाम कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुजानपुर विधायक राजेंद्र राणा पर जमकर हमला बोला । ब्लाक कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं पूर्व प्रधान ने सुजानपुर विधायक राजेंद्र राणा पर आरोप लगाते हुए कहा कि सुजानपुर में कांग्रेस पार्टी अब कांग्रेस पार्टी नहीं रही है। वह राजेंद्र राणा एंड संस की पार्टी बनकर रह गई है ।पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता जिन्होंने पूरी उम्र कांग्रेस पार्टी में लगा दी, आज वही कार्यकर्ता अपने ही पार्टी में अनदेखे किए जा रहे हैं, सुजानपुर में कांग्रेस पार्टी मात्र चापलूसो चाटूकरो की पार्टी बनकर रह गई है। यहां पुराने कार्यकर्ताओं का कोई मान सम्मान नहीं कोई इज्जत नहीं। यही कारण है कि आए दिन पार्टी के कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह आज पूरे होश हवास में कांग्रेस पार्टी को छोड़ते हुए पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के सामने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम रहे हैं वह भाजपा में बिना किसी पद पोस्ट की इच्छा से शामिल हुए हैं। भविष्य में पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व उन्हें जो भी कार्य देंगे, उसका वह बखूबी निर्वहन करेंगे। एक सुर में तमाम कार्यकर्ताओं ने कहा कि सुजानपुर विधायक लोगों को विशेष रूप से विधानसभा क्षेत्र की जनता को केवल झूठे आश्वासन देते हैं यही कारण है कि आज इस पार्टी को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे हैं। उधर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कांग्रेस पार्टी को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए तमाम प्रभावशाली कार्यकर्ताओं का भारतीय जनता पार्टी में आने पर स्वागत किया हैं। विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी में उनका स्वागत है इस पार्टी में इन्हें पूरा मान-सम्मान मिलेगा।

BIJENDER SHARMA

हि‍माचल प्रदेश का समाचार पोर्टल

एक टिप्पणी भेजें

Thanks For Your Visit

और नया पुराने