केंद्रीय विश्वविद्यालय पर भाजपा नेताओं का रवैया ठीक नहीं बोले, कांग्रेस प्रवक्ता संजय रतन

केंद्रीय विश्वविद्यालय पर भाजपा नेताओं का रवैया ठीक नहीं बोले, कांग्रेस प्रवक्ता संजय रतन  
ज्वालामुखी , 30 अगस्त   (विजयेन्दर शर्मा)  ।  । हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के निर्माण में हो रही देरी को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुये आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार इस मामले पर जानबूझकर देरी कर रही है। जिससे न तो देहरा न ही धर्मशाला परिसर का निर्माण कार्य शुरू हो सका है। जिससे युवा पीढ़ी परेशान है।  
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता पूर्व विधायक संजय रतन ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार का रवैया उदासीन है।  जिससे निर्माण कार्य लटका है। भवनों की उचित व्यवस्था के अभाव में छात्र जुगाड से पढाई कर रहे हैं। अभी तक धर्मशाला में बनने वाले प्रशासनिक भवन की जगह का चयन भी नहीं हो पाया है। छात्र देहरा व शाहपुर में बैठ रहे है। देहरा में बार बार कहा जा रहा है कि जमीन ली जा चुकी है। लेकिन इसके आगे कुछ नहीं हो पा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की भाजपा सरकार कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के साथ अनदेखी कर रही है।
उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार के दौरान कांगड़ा के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है तथा कांगड़ा के साथ धोखे पर धोखे भाजपा सरकार दे रही है। अब जब प्रदेश का नेता भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष है व प्रदेश का एक केंद्रीय मंत्री केंद्र सरकार में है उसके बाद भी प्रदेश के लिए परियोजनाएं लाने में भाजपा नामाकयाब हो रही है। उन्होंने कहा कि यदि कांगड़ा के साथ भाजपा ने सी.यू. के मुद्दे को लेकर सौतेला व्यवहार किया तो कांग्रेस सरकार इसका विरोध सड़कों में उतर कर करेंगी।  
उन्होंने याद दिलाया कि 2009 में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शिमला से हिमाचल को केंद्रीय विश्वविद्यालय की सौगात दी थी। लेकिन आज तक केंद्रीय विश्वविद्यालय का निर्माण नहीं हो पाया है। अब तो केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार है, लेकिन भाजपा अभी भी केंद्रीय विश्वविद्यालय को बनाने में असफल रही है। भाजपा नेता इस मामले में राजनीति कर रहे है।

BIJENDER SHARMA

हि‍माचल प्रदेश का समाचार पोर्टल

एक टिप्पणी भेजें

Thanks For Your Visit

और नया पुराने