बाजारों को रात सात बजे से लेकर सुबह पांच बजे तक बंद रखने के आदेश



           रविवार को जिला में सभी बाजार रहेंगे बंद
धर्मशाला, 10 जनवरी (विजयेन्दर शर्मा)  । कोविड से निपटने के लिए जिला दंडाधिकारी डा निपुण जिंदल ने आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कांगड़ा जिला में सभी बाजारों को रात सात बजे से लेकर सुबह पांच बजे तक बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं इसमें ढाबों इत्यादि को रात दस बजे तक खुले रखने के आदेश किए गए हैं जबकि मेडिसन की दुकानें 24 घंटे खुली रह सकती हैं। इसके अतिरिक्त कांगड़ा जिला में रविवार को सभी बाजार बंद रखने के भी आदेश जारी किए गए हैं।
    जिला दंडाधिकारी द्वारा सभी शैक्षणिक संस्थानों, स्कूल, कालेज, विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग, बहुतकनीकी संस्थानों, आईटीआई, कोचिंग संस्थानों, आवासीय विद्यालयों को 26 जनवरी तक बंद रखने के आदेश दिए गए हैं इसमें कोविड प्रोटोकॉल की अनुपालना के साथ नर्सिंग तथा मेडिकल कालेज खुले रहेंगे। सभी सरकारी कार्यालयों, पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग, स्थानीय निकाय व स्वायत्त संस्थाओं में फाइव डे वीक की व्यवस्था भी लागू की गई है इसके अतिरिक्त कार्यालयों में पचास फीसदी कर्मचारी ही क्रमवार आएंगे जबकि आवश्यक सेवाओं से संबंधित विभागों में यह बंदिशें लागू नहीं होंगी।
     आदेशा के अनुसार लंगर, धाम, सामूहिक किचन पर पूर्णतय रोक रहेगी। खेल शैक्षणिक मनोरंजन तथा सांस्कृतिक व राजनीतिकक गतिविधियों के लिए इंडोर में पचास फीसदी क्षमता के साथ अधिकतम सौ लोगों की मौजूदगी तथा आउटडोर में क्षमता के पचास फीसदी या अधिकतम तीन सौ लोगों के इकट्ठा होने की अनुमति रहेगी।  इन आदेशों की अनुपालना सुनिश्चित करवाने के लिए पुलिस अधीक्षक कांगड़ा, सभी उपमंडलाधिकारियों, कार्यकारी दंडाधिकारी, विकास खंड अधिकारी, खंड चिकित्सा अधिकारियों को प्राधिकृत किया गया है, आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के तहत कार्रवाई सुनिश्चित करने आदेश भी दिए गए हैं।

प्रशासन हुआ सतर्क, हर हाल में हो कोविड़-19 नियमों की पालना

उपायुक्त ने विभिन्न स्थानों पर किया औचक निरीक्षण 

धर्मशाला ---कोरोना संक्रमण  के बढ़ते केसों को देखते हुए और जिला में  संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव के साथ सतर्कता और सावधानी के लिए सरकार द्वारा जारी  दिशा निर्देशों की अनुपालना  के लिए उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने  विभिन्न स्थानों पर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ पुलिस अधीक्षक खुशाल शर्मा तथा स्वास्थ्य विभाग की टीम भी थी।
इस दौरान उपायुक्त ने  बस स्टैंड धर्मशाला में भी औचक निरीक्षण किया और उपस्थित लोगों को कोविड अनुरूप व्यवहार अपनाने के लिए जागरूक किया। उपायुक्त ने बस स्टैंड में बाहरी राज्यों से आ रहे यात्रियों तथा बिना 
 मास्क पहने  लोगों  के मौके पर ही कोविड टेस्ट भी करवाये। 
उपायुक्त  ने लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए बार बार हाथ धोयें , अपने चेहरे को न  छुएं  , सेनिट्जर का प्रयोग करें,  सामाजिक दूरी का पालन करें,  ठीक ढँग से  मास्क पहने, बिना वजह घर से न  निकलें  तथा खाँसी बुखार  होने की स्थिति में  नजदीक के स्वास्थ्य  केन्द्र  में तुरंत जाँच करवाएं ।
उन्होंने कहा कि कोरोना के बचाव के लिए टीकाकरण तथा टेस्टिंग अत्यंत जरूरी है। सभी नागरिकों को टीकाकरण करवाना चाहिए जबकि कोरोना जैसे लक्षण होने पर लोगों को तुरंत कोविड टेस्ट नजदीक के स्वास्थ्य केन्द्रों मे करवाना चाहिए जिससे कोविड संक्रमण को फैलने से रोका जा  सके। 

    इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक खुशाल शर्मा सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।
BIJENDER SHARMA

हि‍माचल प्रदेश का समाचार पोर्टल

एक टिप्पणी भेजें

Thanks For Your Visit

और नया पुराने