सरकार उत्तम स्वास्थ्य सेवाओं के लिये बचनबद्ध : विपिन सिंह परमार

सरकार उत्तम स्वास्थ्य सेवाओं के लिये बचनबद्ध : विपिन सिंह परमार* 

 *स्वास्थ्य मेले में 400 लोगों का जांचा स्वास्थ्य* 

पालमपुर, 23 अप्रैल :(विजयेन्दर शर्मा ) । :- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुलाह में खंड स्तरीय स्वास्थ्य मेले का शुंभारम्भ विधान सभा अध्यक्ष, विपिन सिंह परमार ने किया। 
    आज़ादी के अमृत महत्सव वर्ष में स्वास्थ्य एवं आयुष विभाग द्वारा आयोजित स्वास्थ्य मेले में  स्त्री रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, आंख, नाक-कान-गला, मेडिसिन, आयुर्वेद चिकित्सकों ने लगभग 400 से अधिक लोगों की जांच की। इस अवसर पर ब्लड डोनेशन कैंप, कोविड-19 वैक्सीनेशन, कोविड टेस्ट और विभिन्न तरह के टेस्ट भी मौके पर किये गये।  उन्होंने कहा कि नागरिकों का तन स्वस्थ होगा तो मन स्वस्थ होगा तभी हिंदुस्तान स्वस्थ होगा।
     मेले में अंग दान के लिये भी लोगों को प्रेरित किया गया। थुरल निवासी कंचन राणा से अपने अंग दान के लिये सहमति पत्र विभाग को सौंपा। परमार ने कंचन  राणा के अंगदान के लिये आगे आने की बधाई दी और अन्य लोगों से भी इस पुनीत कार्य के लिए आगे आने का आह्वान किया।
    विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि सरकार प्रदेश के सभी नागरिकों को अत्याधुनिक एवं उत्तम स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिये वचनबद्ध है।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं को गुणात्मक एवं सुलभ बनाने की दिशा अनेक योजनाओं से लोगों को लाभ प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अधिकांश आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में रहती है और इन क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के व्यापक विस्तार के लिए प्रदेश ने अनेक पग उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इस वर्ष स्वास्थ्य सुविधाओं एवं इनके विस्तार पर 2752 करोड़ रुपये खर्च कर रही है। 
     परमार ने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए प्रदेश सरकार द्वारा हिमकेयर कार्ड की नवीनीकरण अवधि एक वर्ष से बढ़ाकर तीन वर्ष किया गया है और पात्र परिवारों के कार्ड पंजीकरण अब पूरा वर्ष होता रहेगा। उन्होंने कहा कि इस तरह के मेलों के आयोजन से  लोगों को घरद्वार विशेषज्ञ चिकित्सकों को उपचार, दवाई  और परामर्श मिलता है। 
स्वास्थ्य मेले में  14 लोगों ने रक्त दान किया,   4 आयुष्मान कार्ड,  हिमकेयर कार्ड, सहारा योजना, हेल्थ कार्ड और एक महिला ने अंग दान के सहमति पत्र विभाग को सौंपा।
    कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष कैप्टन देशराज शर्मा मंडल उपाध्यक्ष सुरेश वालिया सीएमओ कांगड़ा डॉक्टर गुरुदर्शन गुप्ता बीएमओ भवारना दिलावर दयोल, नायब तहसीलदार अब्दुल बसीर, डॉ वनिता शर्मा, बीरबल वर्मा  विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे
BIJENDER SHARMA

हि‍माचल प्रदेश का समाचार पोर्टल

एक टिप्पणी भेजें

Thanks For Your Visit

और नया पुराने