मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार से भेंट की


मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार से भेंट  की

  धर्मशाला, 18   जून ( विजयेन्दर शर्मा ) ।  मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज कांगड़ा जिला के पालमपुर स्थित विवेकानंद चिकित्सा अनुसंधान न्यास के कायाकल्प संस्थान में पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता शांता कुमार से भेंट की।
मुख्यमंत्री ने यहां स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ विचारक मदन दास देवी से भी भेंट की।
पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व अखिल भारतीय महामंत्री मदनदास देवी आजकल कायाकल्प में स्वास्थ्य लाभ के लिए आये हुए हैं। आज हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर उनसे मिलने के लिए कायाकल्प में आये। कायाकल्प में उन सबका स्वागत किया।
उन्होंने कहा कि मदनदास देवी ने वाल्यकाल से ही अपना पूरा जीवन देश के लिए समर्पित कर दिया। जीवन के लगभग 70 वर्ष संघ के प्रचारक रहे।विभिन्न पदों पर रहकर उन्होंने संघ का कार्य किया। शांता कुमार जब केन्द्र में मंत्री थे तो मदनदास देवी संघ की ओर से राजनैतिक कार्य की देखभाल किया करते थे।
शांता कुमार ने कहा जयराम ठाकुर भी विद्यार्थी परिषद में कई वर्ष तक प्रचारक रहे। उनका भी मदनदास देवी जी के साथ पुराना गहरा सम्बंध रहा है।जयराम ठाकुर ने मदनदास देवी का कुशल-क्षेम समाचार पूछा और लगभग एक घण्टा कायाकल्प परिसर में रहे।
BIJENDER SHARMA

हि‍माचल प्रदेश का समाचार पोर्टल

एक टिप्पणी भेजें

Thanks For Your Visit

और नया पुराने