मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और मनोरंजन केंद्र का लोकार्पण किया

मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और मनोरंजन केंद्र का लोकार्पण किया
एकीकृत आयुष अस्पताल का किया शिलान्यास 

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज जिला कांगड़ा के धर्मशाला स्थित जिला आयुर्वेदिक अस्पताल परिसर में निर्मित होने वाले 50 बिस्तरों की क्षमता वाले एकीकृत आयुष अस्पताल का शिलान्यास किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आयुष चिकित्सा पद्धतियों का समन्वय कर समग्र एवं एकीकृत स्वास्थ्य प्रणाली को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस नए अस्पताल के निर्माण से क्षेत्र में स्वास्थ्य अधोसंरचना को मजबूती मिलेगी तथा लोगों को आयुष चिकित्सा पद्धतियों से युक्त एकीकृत स्वास्थ्य सेवाएं अधिक सुगमता से उपलब्ध हो सकेंगी। 
इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने धर्मशाला के चरान में स्मार्ट सिटी लिमिटेड (डीएससीएल) द्वारा 7.50 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स एवं मनोरंजन केंद्र का लोकार्पण किया।
उन्होंने कहा कि इस सुविधा के शुरू होने से स्थानीय लोगों को ख़रीदारी, मनोरंजन तथा दैनिक उपयोग से जुड़ी अन्य आवश्यक सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी, जिससे उन्हें छोटी-छोटी जरूरतों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। इससे लोगों के समय और धन दोनों की बचत होगी। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस केंद्र के आरम्भ होने से क्षेत्र में लोगों की आवाजाही बढ़ेगी, जिससे आसपास के दुकानदारों एवं लघु उद्यमियों के लिए व्यापार एवं आय के नए अवसर सृजित होंगे और उन्हें प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर कृषि मंत्री चंद्र कुमार, आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा, उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, विधायक किशोरी लाल, मलेंद्र राजन तथा कमलेश ठाकुर और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।


Bijender Sharma*, Press Correspondent Bohan Dehra Road  JAWALAMUKHI-176031, Kangra HP(INDIA)*
  8219437658 Mobile
whatsaap  9805617366




Uploaded Image Uploaded Image
BIJENDER SHARMA

हि‍माचल प्रदेश का समाचार पोर्टल

एक टिप्पणी भेजें

Thanks For Your Visit

और नया पुराने