प्रदेश में सबसे जनप्रिय सरकार : विपिन सिंह परमार

प्रदेश में सबसे जनप्रिय सरकार : विपिन सिंह परमार* 

 *383 लाख से मेंझा, घडोरल, गदियाड़ा व मोहरला को मिलेगा पेयजल* 

पालमपुर, 28 जून ( विजयेन्दर शर्मा )   ।  विधान सभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने मंगलवार को ग्राम पंचायत मैंझा में साढ़े 4 लाख से निर्मित सम्पर्क सड़क सूद बस्ती मंदिर से राधा कृष्ण मंदिर को लोकार्पण किया।
    मैंझा में जनसभा को संबोधित करते हुए विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में सबसे जनप्रिय सरकार मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार ने प्रदेश के लोगों का विश्वास जीता है। 

 *सड़कों और पानी में मैंझा एवं गदियाड़ा 
में हुआ व्यापक कार्य* 

   उन्होंने कहा कि विकास की गति को तीव्र करने के लिये बहुत बड़ी पंचायत मैंझा के आकार को छोटा कर गदियाड़ा और मैंझा दो पंचायतों का गठन किया।  उन्होंने  कहा कि दोनों पंचायतों में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य उपकेंद्र दिया गया है।
    उन्होंने मैंझा के विकास पर चर्चा करते हुए कहा कि दोनों पंचायतों में पेयजल सुधार के लिये जल जीवन मिशन में 3 करोड़ 83 लाख से पेयजल योजना मेंझा, घडोरल, गदियाड़ा व मोहरला निर्माणाधीन है।    उन्होंने कहा कि इस योजना में 2 लाख 40 हजार, 40 हजार और 70 हजार क्षमता के तीन ओवरहैड टैंक का निर्माण किया गया है। उन्होंने कहा कि यह योजना शीघ्र लोगों को समर्पित कर दी जायेगी।     
    उन्होंने कहा कि विकास को मैंझा में तीव्र गति देते  हुए सड़कों और पेयजल के क्षेत्र में करोड़ों रुपये व्यय किये गये हैं। उन्होंने कहा कि मैंझा में ही पेयजल के सुधार के लिये पाइपों को बदलने और ओवरहैड टैंक इत्यादि बनाने पर लगभग 1 करोड़ रुपये व्यय किये गए
 हैं।
      उन्होंने ने कहा कि मैंझा से उपरला मैंझा तक सड़क विस्तारीकरण के कार्य पर दो करोड़ 36 लाख, न्यूगल पुल से थल्ला सड़क निर्माण पर नब्बे लाख रूपए खर्च किये गए हैं। उन्होंने कहा घडोरल से मैंझा सोसाइटी तक सड़क टारिंग  कार्य पर 22 लाख रुपये खर्च किये गए हैं। भूजल सड़क कार्य पर 6 लाख, श्मशान घाट सड़क पर 8 लाख और मैंझा सोसाइटी सड़क टारिंग पर 4 लाख रुपये व्यय किये गए हैं। 
      कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष देश राज शर्मा, बीडीसी अध्यक्ष अनिता चौधरी, ज़िला परिषद सदस्य रजनी देवी, महिला आयोग की सदस्य सुषमा भट्ट,  प्रधान सुभाषना देवी, जोध सिंह गांधी, पूर्व प्रधान जोंगा राम, सुरेश धीमान, ज्ञान चन्द, सुषमा भटेड़िया, सुरेश भटेड़िया, ममता सूद, शारदा देवी, प्रकाश चन्द, कृष्ण सयाल, एसडीओ आनन्द कटोच और पंकज व्यास सहित विभिन्न के अधिकारी और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


BIJENDER SHARMA

हि‍माचल प्रदेश का समाचार पोर्टल

एक टिप्पणी भेजें

Thanks For Your Visit

और नया पुराने