news

शिमला, भाजपा के विधायक आशीष शर्मा ने विधानसभा सत्र के दौरान सरकार पर हमलावर होते हुए कहा मुख्यमंत्री पारदर्शिता, नेक नियत और ईमानदारी की बातें करते हैं पर सरकार का आचरण इससे विपरीत है।

आशीष शर्मा ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव के दौरान देहरा विधानसभा क्षेत्र जहां से मुख्यमंत्री की पत्नी स्वयं चुनाव लड़ रही थी वहां के महिला मंडलों को कांगड़ा कोऑपरेटिव बैंक के माध्यम से अनेकों बार सरकारी खजाने से पैसे भेजे गए। इस मुद्दे पर कांग्रेस सरकार को अपना स्पष्टीकरण देना चाहिए।

भाजपा विधायक ने इस मुद्दे पर केंद्रीय एजेंसियों से जांच की मांगी भी उठाई और इस कार्य को असंवैधानिक करार दिया। उन्होंने कहा कि चुनावी वेला में यह चुनाव आचार संहिता का सीधा-सीधा उल्लंघन भी है।  उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सभी हदें पार कर दी जब चुनावी दिन से एक दिन पूर्व और चुनावी दिन पर तीन महिला मंडलों को सरकार द्वारा 50-50 हजार की राशि भेजी गई।

महिला मंडलों को दी गई राशि का विवरण कुछ इस प्रकार है, थोर महिला मंडल को 27 जून और 4 जुलाई को 50 हजार भेजे गए। बादल थोर महिला मंडल को 4 जुलाई को 50 हजार, चांदुआ महिला मंडल को 5 जुलाई, जालंधर लहद को 8 जुलाई, इसी प्रकार 5 जुलाई को बिलपद दरकाटा, बोऊंगटा, जोल मुहाल, ऊपर करियरा, कदरेती तीन महिला मंडलों को 50 हजार रु की राशि दी गई। 9 जुलाई को गट्ठर, गोपीपुर मुहाल को, 40 जुलाई को धार और 27 जून को चापलाह प्रति जमीला मंडल को महिला मंडल को 50 हजार रु की धनराशि भेजी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने इस पूरे घटनाक्रम को दुर्भाग्यपूर्ण बताया, उन्होंने कहा कि भाजपा लगातार कांग्रेस पर आरोप लगा रही थी की उपचुनावों को कांग्रेस पार्टी द्वारा सरकार के दुरुपयोग के माध्यम से प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है। जिस प्रकार से भाजपा के विधायक ने सरकार पर आरोप लगाए हैं उससे यह सिद्ध होता है कि भाजपा के सभी आरोप सत्य है। इन आरोपों की स्वतंत्र जांच होनी चाहिए।


Bijender Sharma*, Press Correspondent Bohan Dehra Road  JAWALAMUKHI-176031, Kangra HP(INDIA)*
  8219437658 Mobile
whatsaap  9805617366




BIJENDER SHARMA

हि‍माचल प्रदेश का समाचार पोर्टल

एक टिप्पणी भेजें

Thanks For Your Visit

और नया पुराने