आपदा में किसानों बागवानों को हुए नुकसान का आंकलन के लिए कांग्रेस आलाकमान ने गठित की कमेटी*
दीपक शर्मा होंगे आकलन समिति के अध्यक्ष
अखिल भारतीय किसान कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा से किसानों बागवानों को हुए नुकसान का आंकलन करने के लिए एक समिति का गठन किया है।अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक दीपक शर्मा को इस समिति का अध्यक्ष बनाया गया है तथा प्रदेश किसान कांग्रेस के अध्यक्ष सोहन वर्मा,राष्ट्रीय सह समन्वयक कंवर रविंदर सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष रवि शर्मा एवं अनिल शर्मा को सदस्य बनाया गया है। अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (संगठन) अखिलेश शुक्ला द्वारा जारी पत्र में इस समिति को आगामी 15 अगस्त तक अपनी रिपोर्ट केंद्रीय आलाकमान को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।
इस संबंध में समिति के अध्यक्ष दीपक शर्मा ने बताया कि शीघ्र ही यह समिति प्रदेश का दौरा करके किसानों -बागवानों को हुए नुकसान का आकलन करेगी और तय समय पर अपनी रिपोर्ट केंद्रीय आलाकमान को सौंपेगी। उन्होंने कहा कि इस वक्त जहां बागवानों का सेब सीजन शुरू होने वाला है वहीं निचले क्षेत्र के किसानों को सब्जी, मक्की आदि की फसल में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने कहा कि किसान कांग्रेस हर पहलू का गहन अध्ययन कर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी ताकि इससे प्रदेश के किसानों - बागवानों की समस्याओं का निपटारा हो सके और किसान बागवान राहत प्राप्त कर सकें।

Bijender Sharma*, Press Correspondent Bohan Dehra Road JAWALAMUKHI-176031, Kangra HP(INDIA)*
8219437658 Mobile
8219437658 Mobile
whatsaap 9805617366