आने वाले चुनाव में हिमाचल में भाजपा की सरकार बनाने की तैयारी शुरू कर दें - शांता कुमार
पालमपुर - पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने कल विधान सभा के बाहिर एक अत्यन्त प्रभावशाली प्रदर्शन करके पूरे प्रदेश को एक बड़ा सन्देश दिया है। हिमाचल की वर्तमान कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर बुरी तरह विफल रही है। बरसात के कारण उजड़े हुए लोगों को फिर से बसाने की कोई सार्थक योजना दिखाई नही दे रही है।
उन्होंने कहा कि मुझे इस बात का और भी अधिक दुख होता है कि पूरे भारत में भारतीय जनता पार्टी सबसे आगे है। श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में ऐतिहासिक विकास हो रहा हैं। राष्ट्रीय स्तर पर भारतीय जनता पार्टी का कोई विकल्प नही है और न ही श्री मोदी जी का कोई विकल्प है। विष्व के 193 देशों के प्रधानमन्त्रियों में सबसे अधिक लोक प्रिय प्रधानमंत्री हमारे देश के श्री नरेन्द्र मोदी जी है।
शांता कुमार ने धर्मशाला में विद्यार्थी परिषद के प्रदर्शन पर लाठी चार्ज की कड़ी निंदा की।
शांता कुमार ने कहा कि ऐसी स्थिति में छोटे से हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की असफल और कमजोर सरकार होना एक बहुत बड़ा दुर्भाग्य है। 4 तारीख के धर्मशाला के विशाल भाजपा प्रदर्शन के लिए मैं प्रदेश भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता व नेताओं को बधाई देता हूं और आग्रह करता हूं कि आने वाले चुनाव में हिमाचल में भाजपा की सरकार बनाने की तैयारी शुरू कर दें।