पालमपुर का होली महोत्सव हमारी परंपरा, लोगों का है भावनात्मक जुड़ाव- आशीष बुटेल


पालमपुर का होली महोत्सव हमारी परंपरा, लोगों का है भावनात्मक जुड़ाव- आशीष बुटेल
1 से 4 मार्च 2026 तक आयोजित होगा पालमपुर का राज्य स्तरीय होली महोत्सव
3 मार्च को चंद्रग्रहण के चलते 4 मार्च को पालमपुर में खेली जाएगी होली

पालमपुर, 31 जनवरी  - पालमपुर का होली महोत्सव हमारी परंपरा का अभिन्न हिस्सा है। इस महोत्सव से लोगों का भावनात्मक जुड़ाव रहा है। वर्ष 2026 का होली मेला जनभावना के अनुरूप मनाया जाएगा और मेले के सफल आयोजन के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है।

विधायक आशीष बुटेल ने ये बात राज्य स्तरीय होली मेले की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। बैठक आत्मा परियोजना के सभागार में आयोजित की गई।

इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को विभिन्न दिशा निर्देश भी जारी किए।

बैठक में जानकारी प्रदान की गई कि होली मेला 1 से लेकर 4 मार्च 2026 तक आयोजित होगा। 3 मार्च को चंद्रग्रहण के चलते पालमपुर में भी होली 4 मार्च को खेली जाएगी।

आशीष बुटेल ने कहा कि पालमपुर होली महोत्सव का अपना विशेष महत्व है और वर्षों से उत्सव का आयोजन धूमधाम और हर्षोल्लास से हो रहा है। होली महोत्सव सरकार या किसी पार्टी का उत्सव नहीं बल्कि लोगों की अटूट आस्था का प्रतीक है। सभी के सामूहिक सहयोग से पालमपुर होली के महत्व को आगे बढ़ाया जा रहा है।

उन्होंने पालमपुर होली के स्तर को बढ़ाने और अधिक आकर्षित बनाने के लिए विशेष प्रयास करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पालमपुर वासियों की सहभागिता और सहयोग से ही प्रतिवर्ष पालमपुर होली की प्रतिष्ठा देश-विदेश में बढ़ी है।

उन्होंने कहा कि आयोजन समिति को उत्सव को अधिक भव्य और आकर्षक बनाने के प्रयास करने चाहिए। बुटेल ने कहा कि उत्सव के दौरान लगाई जाने वाली प्रदर्शनियों में सभी विभागों की सहभागिता सुनिश्चित हो और सभी विभाग प्रदर्शनियों के माध्यम से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का के प्रसार प्रसार प्रचार को सुनिश्चित बनाएं।  विधायक ने कहा कि होली कला मंच रिपेयर के साथ मंच को आकर्षक रूप देने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं ताकि महोत्सव से पूर्व अच्छा मंच तैयार हो।

एसडीएम पालमपुर एवं उत्सव समिति के अध्यक्ष डॉ. ओपी यादव ने विधायक का स्वागत किया तथा बैठक की कार्रवाई को संचालित किया। उन्होंने इस अवसर पर पिछले वर्ष का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया और विभिन्न विभागों को धन संग्रह के लिए लक्ष्य पूर्ण करने का आग्रह किया ।

बैठक में महोत्सव के दौरान सास्कृतिक कार्यक्रम, विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियां, खेलकूद प्रतियोगिताओं, विभिन्न शो, होली स्मारिका, कानून, परिवहन एवं ट्रैफिक व्यवस्था, विभिन्न कमेटियों की झांकियों  इत्यादि के आयोजन पर चर्चा की गई।

बैठक में महापौर नगर निगम गोपाल नाग, उपमहापौर राज कुमार, आयुक्त नगर निगम नेत्रा मेती, वूल फेडरेशन के निदेशक मंडल सदस्य त्रिलोक चन्द, पुलिस उप अधीक्षक लोकेंद्र नेगी, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुरिंदर सूद, तहसीलदार साजन बग्गा, विभिन्न विभागाध्यक्ष सहित विभिन्न कमेटियों के संयोजक उपस्थित थे।

BIJENDER SHARMA

हि‍माचल प्रदेश का समाचार पोर्टल

एक टिप्पणी भेजें

Thanks For Your Visit

और नया पुराने