संजय रतन ने रविंद्र नाथ टैगोर पब्लिक स्कूल के सालाना समारोह में शिरकत की



संजय रतन ने रविंद्र नाथ टैगोर पब्लिक स्कूल के सालाना समारोह में शिरकत की
रविंद्र नाथ टैगोर पब्लिक स्कूल बोहन भाट्टी के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता  करते हुये स्थानीय विधायक संजय रतन ने कहा कि, विद्यार्थी देश के वर्तमान और भविष्य के आधार हैं, उनके उत्थान के लिए सरकार के साथ साथ समाज को भी हर संभव प्रयास करने चाहिए।

उन्होंने कहा कि सरकारी क्षेत्र के साथ साथ प्राईवेट स्कूल भी शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन काम कर रहे हैं, जिनमें ज्वालामुखी का रविंद्र नाथ टैगोर पब्लिक स्कूल भी एक है। उन्होंने स्कूल मेनेजमेंट के प्रयासों की भी सराहना की।

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ज्वालामुखी  विधानसभा क्षेत्र के शिक्षा संस्थानों को मॉडल शिक्षा संस्थान के रूप में विकसित कर रही है ा जिससे यहाँ के बच्चे डॉक्टर, प्रशासनिक अधिकारी और अन्य क्षेत्रों में अपना भविष्य बना सकेंगे।

उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों का सम्पूर्ण विकास होना चाहिए, जिसमें ज्ञान के साथ-साथ जीवन की मुश्किल चुनौतियों का सामना करना भी सिखाना चाहिए जिसे  सुनिश्चित बनाना अध्यापकों की जिम्मेवारी है।

उन्होंने कहा कि जीवन में कोई काम कठिन नहीं होता तथा अपनी लग्न ओर मेहनत से हर विद्यार्थी कोई भी मुकाम हासिल कर सकता है।

उन्होंने कहा कि बच्चों ने वार्षिक उत्सव में खूबसूरत कार्यक्रम प्रस्तुत किया है और बच्चों  के मंच पर आने से उनका आत्मविश्वास बढ़ता है। उन्होंने कहा कि प्रतिस्पर्धा के दौर में बच्चों में तनाव भी देखने को मिल रहा है। उन्होंने  तनाव को दूर करने के लिये योग के प्रचार व प्रसार करने की अपील भी की।

वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में जहां एक और विद्यार्थियों में भारी उत्साह था वहीं दूसरी और अभिभावकों ने भी भारी संख्या में स्कूल के कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उन्होंने वर्ष भर पढ़ायी के साथ साथ  अन्य गतिविधियों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उनका हौसला बढ़ाया।

उन्होंने स्कूल प्रबंधन द्वारा रखी गई सभी मांगों को पूर्ण करने का आश्वासन दिया। विधायक संजय रतन ने इस अवसर पर इलाके के लोगों की शिकायतें सुनी और अधिकारियों को इनके शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए।
BIJENDER SHARMA

हि‍माचल प्रदेश का समाचार पोर्टल

एक टिप्पणी भेजें

Thanks For Your Visit

और नया पुराने