सीएमओ कांगड़ा डॉ. विवेक करोल ने डायरिया प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया

आज सीएमओ कांगड़ा डॉ. विवेक करोल ने डायरिया प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पनापर तथा नागरिक अस्पताल भवारना में उपचाराधीन मरीजों से मिलकर उनका हालचाल जाना। मौके पर बीएमओ भवारना सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी भी उपस्थित रहे।
बीएमओ भवारना द्वारा जानकारी दी गई कि वर्तमान में भवारना में कुल पाँच तथा सीएचसी धीरा में तीन मरीज उपचाराधीन हैं। सभी मरीजों की स्थिति सामान्य एवं स्थिर बताई गई है।
इसके अतिरिक्त पनापर गांव में स्वास्थ्य विभाग द्वारा डायरिया नियंत्रण हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें डायरिया के लक्षणों के साथ 25 मरीज जांच के लिए पहुंचे। सभी को आवश्यक उपचार एवं दवाइयां प्रदान की गईं।
बीएमओ भवारना ने बताया कि स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है तथा डायरिया की स्थिति नियंत्रण मैं है।
BIJENDER SHARMA

हि‍माचल प्रदेश का समाचार पोर्टल

एक टिप्पणी भेजें

Thanks For Your Visit

और नया पुराने