“एआई समिट में यूथ कांग्रेस का हंगामा भारत की वैश्विक छवि धूमिल करने की साजिश” : राकेश जमवाल

"एआई समिट में यूथ कांग्रेस का हंगामा भारत की वैश्विक छवि धूमिल करने की साजिश" : राकेश जमवाल

"मोदी विरोध नहीं, भारत विरोध की राजनीति कर रही कांग्रेस — असली चेहरा हुआ बेनकाब"

मंडी: भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता राकेश जमवाल ने अंतरराष्ट्रीय एआई समिट के दौरान यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए प्रदर्शन पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना भारत की वैश्विक छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि जब विश्व के अनेक देशों के प्रतिनिधि और विशेषज्ञ भारत में एकत्र होकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा कर रहे थे और भारत की प्रतिष्ठा अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ रही थी, तब कांग्रेस समर्थित तत्वों द्वारा किया गया हंगामा देश के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला है।
जमवाल ने कहा कि यह विरोध किसी व्यक्ति या सरकार का नहीं बल्कि भारत की प्रगति और प्रतिष्ठा का विरोध है। उन्होंने कहा कि भारत आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व की प्रमुख शक्तियों में शामिल हो रहा है और वैश्विक अर्थव्यवस्था में चौथे स्थान तक पहुंचने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। ऐसे समय में अंतरराष्ट्रीय मंच पर इस प्रकार की हरकतें कांग्रेस की मानसिकता को उजागर करती हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेतृत्व और उसके कार्यकर्ताओं की प्रवृत्ति रही है कि वे देश के भीतर और विदेशों में भी भारत के खिलाफ बयानबाजी करते रहे हैं, और एआई समिट के दौरान हुआ प्रदर्शन उसी सोच का परिणाम है। जमवाल ने कहा कि इस घटना से कांग्रेस का वास्तविक चेहरा सामने आ गया है और स्पष्ट हो गया है कि वह भारत की उपलब्धियों से असहज है।
भाजपा नेता ने कहा कि देश की जनता इस प्रकार की राजनीति को भलीभांति समझती है और समय आने पर लोकतांत्रिक तरीके से इसका जवाब देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा इस कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा करती है और राष्ट्रहित के मुद्दों पर राजनीति से ऊपर उठकर काम करने की अपील करती है।


Bijender Sharma*, Press Correspondent Bohan Dehra Road  JAWALAMUKHI-176031, Kangra HP(INDIA)*
  8219437658 Mobile
whatsaap  9805617366




BIJENDER SHARMA

हि‍माचल प्रदेश का समाचार पोर्टल

एक टिप्पणी भेजें

Thanks For Your Visit

और नया पुराने