अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक सप्ताह: हमीरपुर में आज होगी जागरूकता दौड़, लोगों से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील

 अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक सप्ताह: हमीरपुर में आज होगी जागरूकता दौड़, लोगों से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील

हमीरपुर, 30 जून। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक सप्ताह के उपलक्ष्य में आज हमीरपुर में जागरूकता दौड़ का आयोजन किया जाएगा। इस दौड़ का उद्देश्य युवाओं और आमजन को खेलों के प्रति जागरूक करना तथा 'फिट इंडिया, हेल्दी इंडिया' का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है।

यह जागरूकता दौड़ शाम 4:00 बजे SAI स्पोर्ट्स सेंटर ग्राउंड, अणु से शुरू होकर गांधी चौक, हमीरपुर तक आयोजित की जाएगी। आयोजन में खिलाड़ियों, युवाओं, विद्यार्थियों, खेल प्रेमियों तथा आम नागरिकों से बड़ी संख्या में भाग लेने की अपील की गई है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ के अध्यक्ष श्री अनुराग सिंह ठाकुर होंगे। आयोजन के लिए हमीरपुर जिला ओलंपिक संघ की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

आयोजकों ने बताया कि यह दौड़ केवल एक खेल गतिविधि नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित व्यायाम के प्रति लोगों को प्रेरित करने और ओलंपिक मूल्यों—मित्रता, उत्कृष्टता और सम्मान—को बढ़ावा देने का एक प्रयास है।

इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष नरेंद्र अत्री, हमीरपुर जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा तथा राज्य कार्यकारिणी सदस्य टीपी चौपड़ा ने जिले के सभी नागरिकों, खिलाड़ियों, युवाओं और सामाजिक संगठनों से इस जागरूकता दौड़ में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर और सक्रिय जीवनशैली ही विकसित भारत की मजबूत नींव है। ऐसे आयोजनों से समाज में स्वास्थ्य, अनुशासन और खेल भावना को नई ऊर्जा मिलती है।




Uploaded Image
BIJENDER SHARMA

हि‍माचल प्रदेश का समाचार पोर्टल

एक टिप्पणी भेजें

Thanks For Your Visit

और नया पुराने