मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में छः लोगों के निधन पर शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में छः लोगों के निधन पर शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार सायं शिमला जिला के रामपुर के तहत तकलेच-काशापाट में हुई सड़क दुर्घटना में छः लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में प्रदेश सरकार उनके साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता एवं राहत प्रदान की जाए।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज चंबा जिले के भरमौर क्षेत्र में लुणा-सामरा-उरेई संपर्क मार्ग पर सारनी पुल के पास हुई सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया। इस सड़क हादसे में एक व्यक्ति घायल भी हुआ है।

शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दुःख की इस घड़ी में राज्य सरकार प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन को निर्देश दिए कि शोक ग्रस्त परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध करवाई जाए। उन्होंने घायल व्यक्ति के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

शिक्षा मंत्री ने चंबा सड़क दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया

शिक्षा मंत्री ने चंबा सड़क दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज चंबा जिले के भरमौर क्षेत्र में लुणा -सामरा -उरेई संपर्क मार्ग पर सारनी पुल के समीप हुई दुखद सड़क दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया, जिसमें चार लोगों की मृत्यु हो गई तथा एक व्यक्ति घायल हो गया है।

शिक्षा मंत्री ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुःख की घड़ी में उनकी संवेदनाएं शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। उन्होंने दुर्घटना में घायल व्यक्ति के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की।


Bijender Sharma*, Press Correspondent Bohan Dehra Road  JAWALAMUKHI-176031, Kangra HP(INDIA)*
  8219437658 Mobile
whatsaap  9805617366




BIJENDER SHARMA

हि‍माचल प्रदेश का समाचार पोर्टल

एक टिप्पणी भेजें

Thanks For Your Visit

और नया पुराने