उषा देवी बनीं पंचायत समिति पालमपुर की अध्यक्ष, बिन्दु देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित

 उषा देवी बनीं पंचायत समिति पालमपुर की अध्यक्ष, बिन्दु देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित

पालमपुर, 27 जून
पंचायत समिति पालमपुर के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों के निर्वाचन की प्रक्रिया शनिवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुई। निर्वाचन के उपरांत आधिकारिक रूप से घोषित परिणामों के अनुसार उषा देवी पंचायत समिति पालमपुर की अध्यक्ष तथा बिन्दु देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित की गईं।

निर्वाचन प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न हुई। इसके उपरांत एसडीएम पालमपुर एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी डॉ. ओ.पी. यादव ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष उषा देवी तथा उपाध्यक्ष बिन्दु देवी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर डॉ. ओ.पी. यादव ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में पंचायत समिति क्षेत्र के विकास कार्यों  तथा जनहित से जुड़े कार्यों का प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन सुनिश्चित होगा।
Uploaded Image
BIJENDER SHARMA

हि‍माचल प्रदेश का समाचार पोर्टल

एक टिप्पणी भेजें

Thanks For Your Visit

और नया पुराने