कांग्रेस में मचा घमासान, मुख्यमंत्री पर लगे गंभीर आरोपों की हो निष्पक्ष जांच : संदीपनी भारद्वाज

कांग्रेस में मचा घमासान, मुख्यमंत्री पर लगे गंभीर आरोपों की हो निष्पक्ष जांच : संदीपनी भारद्वाज

मुख्यमंत्री पर लगाए गए 'पांच सूटकेस प्रतिमाह' के आरोपों पर कांग्रेस को देना होगा जवाब

नशा मुक्त हिमाचल के दावों की सच्चाई उजागर कर रहे कांग्रेस के अपने नेता

शिमला 8 जून 2026

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार के भीतर चल रही खींचतान अब सार्वजनिक मंचों तक पहुंच चुकी है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक नीरज भारती द्वारा मुख्यमंत्री पर लगाए गए गंभीर आरोपों ने प्रदेश की राजनीति में कई सवाल खड़े कर दिए हैं। नीरज भारती ने सार्वजनिक रूप से आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री हर महीने पांच सूटकेस एकत्रित करते हैं। यह अत्यंत गंभीर विषय है और ऐसे आरोपों की निष्पक्ष एवं स्वतंत्र जांच होनी चाहिए ताकि प्रदेश की जनता के सामने सच्चाई आ सके।

संदीपनी भारद्वाज ने कहा कि कांग्रेस के नेता और मंत्री आज एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने में व्यस्त हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि सत्ता संघर्ष और आपसी वर्चस्व की लड़ाई के कारण कांग्रेस के नेता स्वयं अपनी सरकार की वास्तविकता जनता के सामने उजागर कर रहे हैं। यदि कांग्रेस के अपने वरिष्ठ नेता मुख्यमंत्री पर इस प्रकार के आरोप लगा रहे हैं तो कांग्रेस नेतृत्व को इस पर स्पष्ट जवाब देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार एक ओर नशे के खिलाफ अभियान चलाने की बातें करती है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के नेताओं द्वारा सार्वजनिक रूप से लगाए जा रहे आरोप सरकार की कथनी और करनी पर प्रश्नचिह्न लगा रहे हैं। यदि कांग्रेस के भीतर सब कुछ ठीक है तो फिर उनके नेता लगातार मुख्यमंत्री और सरकार के खिलाफ बयानबाजी क्यों कर रहे हैं? यह स्पष्ट संकेत है कि कांग्रेस सरकार के भीतर भारी असंतोष व्याप्त है और पार्टी दिशाहीनता की ओर बढ़ रही है।

संदीपनी भारद्वाज ने कहा कि भाजपा हमेशा पारदर्शिता, जवाबदेही और स्वच्छ शासन की पक्षधर रही है। मुख्यमंत्री पर लगाए गए आरोपों को हल्के में नहीं लिया जा सकता। प्रदेश की जनता जानना चाहती है कि आखिर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं द्वारा लगाए जा रहे आरोपों में कितनी सच्चाई है। इसलिए इन आरोपों की निष्पक्ष जांच करवाई जानी चाहिए और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार जनहित के मुद्दों पर विफल रही है और अब उसके नेता आपसी संघर्ष में उलझकर प्रदेश की जनता का ध्यान वास्तविक मुद्दों से भटकाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन हिमाचल प्रदेश की जनता सब कुछ देख रही है और समय आने पर इसका उचित जवाब देगी।


Bijender Sharma*, Press Correspondent Bohan Dehra Road  JAWALAMUKHI-176031, Kangra HP(INDIA)*
  8219437658 Mobile
whatsaap  9805617366




Uploaded Image
BIJENDER SHARMA

हि‍माचल प्रदेश का समाचार पोर्टल

एक टिप्पणी भेजें

Thanks For Your Visit

और नया पुराने