कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने तक भाजपा का जनआंदोलन रहेगा जारी : डॉ. राजीव बिंदल
तालाबंदी, टूटी सड़कें, महंगी बिजली-पानी और झूठी गारंटियों के खिलाफ अगस्त से मंडल स्तर पर शुरू होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन
शिमला। भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि प्रदेश मुख्यालय दीपकमल में आयोजित भाजपा की विशेष बैठक में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार की जनविरोधी, वादाखिलाफी और भ्रष्ट नीतियों के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी पूरे प्रदेश में व्यापक जनआंदोलन शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन अगस्त माह से मंडल स्तर पर प्रारंभ होगा और चरणबद्ध तरीके से विधानसभा, जिला तथा प्रदेश स्तर तक चलाया जाएगा।
डॉ. बिंदल ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने से पहले जनता से बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन आज प्रदेश की जनता अपने आपको ठगा हुआ महसूस कर रही है। सरकार ने प्रदेशभर में स्कूलों, कॉलेजों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, कार्यालयों, पशु चिकित्सालयों और अन्य सरकारी संस्थानों पर ताले लगाने का काम किया है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों सहित आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा इन सभी जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी और सरकार से जवाब मांगेगी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की सड़कें बदहाल हैं, बिजली और पानी के बिलों का बोझ लगातार बढ़ाया गया है, किसानों, बागवानों, महिलाओं, युवाओं और कर्मचारियों से किए गए वादे पूरे नहीं किए गए। कांग्रेस ने चुनाव के समय 10 गारंटियों का वादा किया था, लेकिन सत्ता में आने के बाद 100 से अधिक झूठ बोलकर प्रदेश की जनता के साथ विश्वासघात किया है। बेरोजगार युवाओं को रोजगार नहीं मिला, महिलाओं को वादों का लाभ नहीं मिला और किसानों-बागवानों की समस्याएं लगातार बढ़ती गईं।
डॉ. बिंदल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जनता की आवाज़ बनकर इन सभी मुद्दों को लेकर गांव-गांव और घर-घर पहुंचेगी। मंडल स्तर से शुरू होने वाला यह जनआंदोलन निरंतर आगे बढ़ाया जाएगा और प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र तथा जिले में कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों का पर्दाफाश किया जाएगा।
उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भाजपा का यह आंदोलन केवल सांकेतिक नहीं होगा, बल्कि तब तक लगातार जारी रहेगा जब तक प्रदेश की इस जनविरोधी और भ्रष्ट कांग्रेस सरकार को सत्ता से उखाड़ नहीं फेंका जाता। भाजपा जनता के हितों की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी और प्रदेश की जनता को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर लोकतांत्रिक आंदोलन चलाएगी।
कांग्रेस सरकार की विदाई का बिगुल बज चुका, अब जनआंदोलन से जनता की आवाज बनेगी भाजपा : जयराम ठाकुर
निकम्मी और जनविरोधी सरकार के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ेगी भाजपा : जयराम ठाकुर
पंचायती राज और नगर निकाय चुनावों में जनता ने कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का जनादेश दे दिया, भाजपा इसे अंजाम तक पहुंचाएगी : जयराम ठाकुर
शिमला। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता ने पंचायती राज संस्थाओं और नगर निकाय चुनावों में स्पष्ट संदेश दे दिया है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार को अब सत्ता से बाहर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता के इस जनादेश को दबाने और कुचलने के प्रयास किए गए, लेकिन कांग्रेस सरकार अपने मंसूबों में सफल नहीं हो सकी। उन्होंने कहा कि जनता ने भारतीय जनता पार्टी पर भरोसा जताया है और प्रदेश को इस निकम्मी सरकार से मुक्ति दिलाने की जिम्मेदारी भाजपा को सौंपी है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा की विशेष बैठक में निर्णय लिया गया है कि कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों और वादाखिलाफी को लेकर पूरे प्रदेश में चरणबद्ध जनआंदोलन चलाया जाएगा। यह आंदोलन मंडल स्तर से शुरू होकर विधानसभा, जिला और प्रदेश स्तर तक पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता के बीच जाकर कांग्रेस सरकार की विफलताओं को उजागर करेगी और हर उस मुद्दे को प्रमुखता से उठाएगी जिससे प्रदेश की जनता प्रभावित हुई है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के लगभग चार वर्षों के कार्यकाल में विकास कार्य पूरी तरह ठप हो गए हैं। भाजपा सरकार के समय बजट प्रावधान के साथ शुरू किए गए अनेक विकास कार्यों को रोक दिया गया, स्कूलों, कॉलेजों, स्वास्थ्य संस्थानों, कार्यालयों और अन्य सार्वजनिक सुविधाओं पर ताले लगा दिए गए। उन्होंने कहा कि सरकार का काम विकास को गति देना होता है, लेकिन वर्तमान सरकार ने विकास को रोकने और प्रदेश को पीछे धकेलने का कार्य किया है।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने चुनावों के दौरान जनता से अनेक गारंटियां और बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन सत्ता में आने के बाद उन वादों को पूरा करने के बजाय जनता को निराश किया। युवाओं, महिलाओं, किसानों, बागवानों और कर्मचारियों के साथ धोखा हुआ है। भाजपा जनआंदोलन के माध्यम से इन झूठी गारंटियों और सरकार की वादाखिलाफी को जनता के सामने पूरी मजबूती से उजागर करेगी।
उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में भ्रष्टाचार ने सभी सीमाएं पार कर दी हैं। जनता पर लगातार नए टैक्सों का बोझ डाला गया है, कानून-व्यवस्था की स्थिति कमजोर हुई है और प्रदेश में माफिया तंत्र सक्रिय हुआ है। इन सभी मुद्दों पर भाजपा गांव-गांव और चौक-चौराहों तक पहुंचेगी तथा जनता के साथ मिलकर कांग्रेस सरकार के खिलाफ व्यापक जनजागरण अभियान चलाएगी।
जयराम ठाकुर ने कहा कि विधानसभा सत्र से पहले ही भाजपा अपने जनआंदोलन की शुरुआत करेगी। जिन स्थानों पर भाजपा सरकार के दौरान स्वीकृत और शुरू किए गए विकास कार्यों को कांग्रेस सरकार ने बंद कर दिया है, वहां जाकर जनता को वास्तविक स्थिति से अवगत कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंचायती राज और नगर निकाय चुनावों में जनता ने परिवर्तन की शुरुआत कर दी है और अब भारतीय जनता पार्टी इस जनादेश को अंजाम तक पहुंचाएगी।
मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तावित कैंडल मार्च पर पूछे गए प्रश्न के उत्तर में जयराम ठाकुर ने कहा कि वह कांग्रेस पार्टी का कार्यक्रम है और उसे आयोजित करना उनका निर्णय है। भाजपा को उससे कोई आपत्ति नहीं है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक जैसे मामलों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अत्यंत गंभीरता से लिया है और केंद्र सरकार दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इस विषय पर संसद में विधायी प्रक्रिया आगे बढ़ रही है और कांग्रेस युवाओं की भावनाओं को भड़काकर केवल राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर रही है।
अंत में जयराम ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश की जनता के साथ मिलकर इस संघर्ष को निर्णायक मुकाम तक पहुंचाएगी और कांग्रेस सरकार को सत्ता से हटाने तक चैन से नहीं बैठेगी।

Bijender Sharma*, Press Correspondent Bohan Dehra Road JAWALAMUKHI-176031, Kangra HP(INDIA)*
8219437658 Mobile
8219437658 Mobile
whatsaap 9805617366