जड़ी बूटी दिवस पर डोहग देहरिया में भव्य कार्यक्रम आयोजित
संत शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण जी महाराज के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में
डोहग देहरिया, 6 अगस्त 2026। संत शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण जी महाराज के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आज "जड़ी बूटी दिवस" के अवसर पर डोहग देहरिया में पतंजलि किसान सेवा समिति के जिला प्रभारी कैप्टन ओंकार जी के निवास स्थान पर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मंडल प्रभारी श्री रामतीर्थ शर्मा जी द्वारा हवन-यज्ञ के साथ हुआ। हवन के उपरांत उपस्थित जनसमूह को स्वस्थ एवं संयमित जीवन जीने के सूत्र बताए गए।
तत्पश्चात पतंजलि किसान सेवा समिति के जिला प्रभारी ने उपस्थित लोगों को योग के महत्व से अवगत कराया तथा विभिन्न रोगों के अनुसार उपयोगी योगासन करवाए।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में कृषि विज्ञान के डॉ. विजय राणा जी ने शिरकत की। उन्होंने जैविक खेती के लाभ, उसकी वैज्ञानिक विधि एवं रसायन मुक्त खेती अपनाने की आवश्यकता पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सभी ग्रामवासियों को अपने घरों में हर्बल एवं औषधीय पौधे अवश्य लगाने की सलाह दी।
पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ कार्यक्रम के अंत में सभी ग्रामवासियों को घरों में लगाने हेतु 2-2 हर्बल प्लांट वितरित किए गए। साथ ही सार्वजनिक स्थान पर वट वृक्ष, पीपल वृक्ष एवं बेल का पौधा सहित कुल 3 बड़े पौधों का रोपण भी किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामवासियों ने भाग लेकर योग, आयुर्वेद एवं जैविक खेती को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

Bijender Sharma*, Press Correspondent Bohan Dehra Road JAWALAMUKHI-176031, Kangra HP(INDIA)*
8219437658 Mobile
8219437658 Mobile
whatsaap 9805617366