नरदेव कंवर ने आज यहां जारी एक बयान में आरोप लगाया कि कुछ कांग्रेसी नेता भाजपा से सौदेबाजी कर कांग्रेस प्रत्याशियों को हराने का प्रयास कर रहे

ज्वालामुखी 30 दिसंबर (बिजेन्दर शर्मा) । वरिष्ठ कांग्रेस नेता नरदेव कंवर ने आज यहां जारी एक बयान में आरोप लगाया कि कुछ कांग्रेसी नेता भाजपा से सौदेबाजी कर कांग्रेस प्रत्याशियों को हराने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह वही लोग हैं। जो पिछले ससंदीय चुनावों में भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर का समर्थन कर रहे थे। उन्होनें आरोप लगाया कि इन्हीं लोगों ने जानबूझ कर ठाकुर कौल सिंह के सामने उन पर हमला करवाया ताकि चुनावों में कांग्रेस की बदनामी हो। काबिलेगौर है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ठाकुर कोैल सिंह को उस समय विचित्र परिस्थतयों से जूझना पडा जब स्थानीय कांग्रेस के दो नेताओं के लोगों में हाथापाई की नौबत आ गई। ज्वालामुखी कांग्रेस दो गुटों में बंटी है। एक गुट कौल सिंह समर्थक नरदेव कंवर का है तो दूसरा संजय रतन का है। संजय को वीरभद्र सिंह का करीबी माना जाता है। व पिछली बार उन्होंने कांग्रेस से बगावत कर चुना लडा व उन्हें कांग्रेस से निकाल दिया गया। लेकिन हाल ही में कांग्रेस में उनकी वापिसी हुई है। इन दिनों दोनों गुटों में वर्चस्व की जंग चल रही है। संगठन चुनावों का फैसला विवाद के चलते होना बाकी है। यही वजह है कि दोनों गुट मरने मारने को तैयार बैठे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

Thanks For Your Visit

और नया पुराने