जम्‍मू में प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने आज लाठीचार्ज किया

जम्‍मू-जम्‍मू में प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने आज लाठीचार्ज किया और करीब 550 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया है। वरिष्‍ठ नेता राजनाथ सिंह के नेतृत्‍व में भाजपा के कई नेता राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में भूख हड़ताल पर बैठे हैं। वहीं, भाजपा की युवा इकाई भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से निकाली गई राष्‍ट्रीय एकता यात्रा मंगलवार शाम जम्‍मू--कश्‍मीर की सीमा में पहुंच गई। राष्‍ट्रीय एकता यात्रा में शामिल भाजपाइयों ने लखनपुर होते हुए जम्‍मू की सीमा में प्रवेश की।

राज्‍य सरकार ने इस बात के पूरे बंदोबस्‍त किए हैं कि भाजपा नेता लाल चौक पर झंडा नहीं फहरा सकें। इसके लिए राज्‍य सरकार के कहने पर केंद्र ने अतिरिक्‍त जवान भी भेजे हैं। राष्ट्रीय एकता यात्रा को रोकने और भाजपा नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जालंधर में मंगलवार को जिला भाजपा अधिकारियों ने श्रीराम चौक में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का पुतला फूंका और रोष प्रदर्शन किया।

जम्‍मू-कश्‍मीर सरकार ने पंजाब और जम्मू कश्मीर की सीमा लखनपुर में भाजयुमो की राष्ट्रीय एकता यात्रा को जम्मू में घूसने से रोकने के लिए जबरदस्त सुरक्षा इंतजाम किए थे। यहां रावी नदी पर बने चार सौ मीटर लंबे पुल को तारों से बंद कर दिया सील कर दिया गया और भारी पुलिस बल तैनात किए गए। यहां धारा 144 लागू कर दी गई। पंजाब से जम्मू में जाने के लिए मुख्यरास्ता इसी पुल से होकर जाता है। इसके बावजूद भाजपा नेता अरुण जेटली, सुषमा स्वराज और अनंत कुमार के नेतृत्व में राष्ट्रीय एकता यात्रा पंजाब के माधोपुर से लखनपुर के लिए रवाना हुई और शाम को पुल से होते हुए जम्‍मू में प्रवेश कर गई। उस समय वहां तैनात सुरक्षा बल के जवान भाजपा कार्यकर्ताओं को रास्‍ता देते देखे ग

एक टिप्पणी भेजें

Thanks For Your Visit

और नया पुराने