हिमाचल को पर्यटन में तीन और पुरस्कार

हिमाचल को पर्यटन में तीन और पुरस्कार
हिमाचल प्रदेश को पर्यटन क्षेत्र में तीन और राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए गए हैं। आउटलुक पत्रिका ने नीलसन द्वारा किए गए देश के सभी पर्यटक गंतव्यों के लिए किए गए स्वतंत्र सर्वेक्षण के आधार पर प्रदेश को यह पुरस्कार प्रदान किए हैं।

हिमाचल प्रदेश को ‘फेवरेट हिल डेस्टिनेशन-मनाली’, ‘आउटलुक टैªवलर्स अवार्ड-2010’ तथा ‘फैवरेट एड्वेंचर डेस्टिनेशन’ पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। ये पुरस्कार आज नई दिल्ली में प्रदान किए गए। मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने आज अनाडेल हैलीपैड से हैली-टैक्सी सेवा का शुभारम्भ करने के उपरांत पत्रकारों को यह जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने पर्यटन प्रोत्साहन क्षेत्र में तीव्र विकास और राज्य के लिए कई राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार जीतने पर पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हिमाचल पर्यटन विश्व भर के सैलानियों को श्रेष्ठ पर्यटक सेवाएं उपलब्ध करवाने वाले राज्य के रूप में उपभ रहा है। इस तरह के पुरस्कार इस क्षेत्र में कार्य कर रही श्रम शक्ति का मनोबल बढ़ाते हैं और उन्हें अपना कार्य अधिक निष्ठा एवं लगन से करने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि होटल व्यवसायी एवं ट्रैवल एजेंट प्रदेश की समृद्ध परम्पराएं कायम रखेंगे तथा पर्यटकों को श्रेष्ठ सेवाएं उपलब्ध करवाएंगे, ताकि वे यहां से सुखद अनुभूतियां के साथ वापस जाएं।

स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. राजीव बिन्दल, राज्य सभा सांसद श्रीमती बिमला कश्यप, हिमुडा के उपाध्यक्ष श्री गणेश दत्त, प्रधान सचिव पर्यटन श्रीमती मनीषा नंदा और प्रदेश सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर भी उपस्थित थे।

..0..

एक टिप्पणी भेजें

Thanks For Your Visit

और नया पुराने