मतदान पार्टियां गंतव्य स्थान तक पहुंची

मतदान पार्टियां गंतव्य स्थान तक पहुंची

धर्मषाला, 02 जनवरी। कांगड़ा जिला के सात स्थानीय निकायों के चुनाव के लिए मतदान पार्टियां गंतव्य स्थान पर पहुंच गई हैं। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त श्री आरएस गुप्ता ने बताया कि इस बार नगर निकाय चुनावों में इलेक्ट्रानिक वोटिंग मषीन का प्रयोग हो रहा है तथा तीन वोटिंग मषीनें एक मतदान केंद्र पर स्थापित की जाएंगी। पहली मषीन वार्ड मेंबर के लिए, दूसरी उपाध्यक्ष तथा तीसरी मषीन में अध्यक्ष पद के लिए मतदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर एक पीठासीन अधिकारी तथा पांच मतदान अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे।
उपायुक्त ने बताया कि जिला के सात स्थानीय निकायों के चुनाव में 202 प्रत्याषी चुनावी रण में अपना भाग्य अजमाएंगे। उन्होंने बताया कि नगर परिशद कांगड़ा में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित नौ वार्डों के लिए 29 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
धर्मषाला नगर परिशद के लिए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं ग्यारह वार्डों में पार्शद के पद के लिए मैदान में कुल 41 प्रत्याषी चुनाव लड़ रहे हैं।
नूरपुर नगर परिशद में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित पार्शद के पद के लिए 31 प्रत्याषी मैदान में हैं जबकि नगर परिशद पालमपुर में 17 प्रत्याषी अपना भाग्य अजमा रहे हैं।
देहरा नगर पंचायत में 24 प्रत्याषी तथा ज्वालामुखी नगर पंचायत में 30 प्रत्याषी चुनाव मैदान में हैं। जबकि नगरोटा नगर पंचायत में तीस प्रत्याषी चुनाव मैदान में है।
उपायुक्त ने बताया कि 3 जनवरी 2011 को मतदान किया जाएगा तथा मतगणना का कार्य इसी दिन सांय को परिणाम भी घोशित किया जाएगा।

----0000----

एक टिप्पणी भेजें

Thanks For Your Visit

और नया पुराने