पाकिस्तानी आतंकवादी कसाब को फांसी दी ग






पाकिस्तानी आतंकवादी कसाब को फांसी दी गई

विज्येंदर शर्मा
मुंबई:
26/11 के मुंबई हमले के दोषी अजमल आमिर को फांसी दे दी गई है। सुबह साढ़े सात बजे पुणे की यरवडा जेल में उसे फांसी दी गई है। 9 नवंबर को ही राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कसाब की दया याचिका कर दी थी। पिछले एक हफ्ते से कसाब की फांसी की तैयारी की जा रही थी।

महाराष्ट्र के गृहमंत्री आरआर पाटिल ने इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि कसाब को पूरी प्रक्रिया के बाद फांसी दी गई है। केन्द्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने भी खबर की पुष्टि की है।

गौरतलब है कि राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने 2008 के मुंबई हमलों के दोषी कसाब की दया याचिका खारिज कर दी थी। गृह मंत्रालय ने इस खबर की पुष्टि कर दी है।

खबर यह भी है कि कसाब को 19 नवंबर को मुंबई की ऑर्थर रोड जेल से पुणे की यरवडा जेल में शिफ्ट कर दिया गया था। कसाब ने इससे पहले सुप्रीम कोर्ट में अपनी दया याचिका दाखिल की थी, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया था। कसाब मुंबई पर हमला करने आए 10 आतंकियों में से जिंदा पकड़े जाने वाला अकेला आतंकवादी था।








BIJENDER SHARMA

हि‍माचल प्रदेश का समाचार पोर्टल

एक टिप्पणी भेजें

Thanks For Your Visit

और नया पुराने