लोक संस्कृति का संरक्षण जरूरी : उपायुक्त


लोक संस्कृति का संरक्षण जरूरी : उपायुक्त     
            हिमाचली लोक गीतों की धुनों ने किया भाव विभोर         
                समूह गान में महिला मंडल बडु अव्वल
   हमीरपुर, , 28 नवम्बर, (विजयेन्दर शर्मा)।    नेहरू युवा केंद्र के सौजन्य से बचत भवन में आयोजित जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में हिमाचली लोक गीतों की मधुर धुनों ने श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। इस अवसर पर बतौर मुख्यातिथि उपायुक्त आशीष सिंहमार ने कहा कि संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण में लोकगीतों एवं लोकनृत्य की अहम भूमिका है, इनको सहेज कर रखना अत्यंत जरूरी है ताकि युवा पीढ़ी को भी अपनी संस्कृति के बारे में जानकारी मिल सके।
     उन्होंने कहा कि नेहरू युवा केंद्र ने जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन कर नवोदित कलाकारों को आगे बढऩे के लिए मंच प्रदान किया गया है। उन्होंने युवा पीढ़ी से आह्वान करते हुए कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ साथ समाज सेवा के प्रकल्पों में भी अपना रचनात्मक सहयोग सुनिश्चित करें ताकि अच्छे समाज का निर्माण किया जा सके।
   इससे पहले जिला समन्वयक भरत शाह ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए नेहरू युवा केंद्र के माध्यम से चलाई जा रही गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। मुख्यातिथि ने प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार भी वितरित किए गए। जिसमें समूह गान में महिला मंडल बडु ने पहला, महिला मंडल सुजानपुर ने दूसरा जबकि लोक नृत्य में आईएनआईएफडी ने पहला, महिला मंडल मूसन ने दूसरा, लघु नाटिका में सरस्वती कला मंच बिझड़ी ने पहला, एकल गायन में सरस्वती कला मंच की विमला राठौर ने पहला, आईएनआईएफडी ने दूसरा तथा विद्या जस्वाल ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसी तरह से शास्त्रीय संगीत में पंकज सोनी ने पहला, हारमोनियम वादन में सरस्वती कला मंच बिझड़ी ने पहला स्थान हासिल किया गया।
    प्रतियोगिता में जिला के विभिन्न क्षेत्रों से बारह महिला मंडलों तथा छह सांस्कृतिक मंचों सहित विभिन्न संस्थानों के विद्यार्थियों ने भी भाग लिया।

       शुभ प्रभात हैल्थ क्लब हमीरपुर को जिला युवा सम्मान पुरस्कार

   हमीरपुर, , 28 नवम्बर, (विजयेन्दर शर्मा)।    नेहरू युवा केंद्र हमीरपुर ने स्थानीय शुभ प्रभात हैल्थ क्लब को सामाजिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए इस साल जिला स्तरीय सम्मान पुरस्कार से अंलकृत किया है। उपायुक्त हमीरपुर आशीष सिंहमार ने वीरवार को बचत भवन में आयोजित कार्यक्रम में पुरस्कार से शुभ प्रभात हैल्थ क्लब को सम्मानित किया। इस दौरान क्लब के अध्यक्ष जेएन शर्मा,सचिव सुरेश बजाज के साथ ही अन्य सदस्यों में रविंद्र ठाकुर, गुरदीप दुबे, करतार ठाकुर व लता पटियाल सहित कई अन्य मौजूद रहे। उपायुक्त ने क्लब को आगामी समय में भी इसी तरह से सामाजिक गतिविधियों को जारी रखने की उम्मीद जताई है। जिससे क्लब की सेवाओं का लाभ लोग उठा सकें।





BIJENDER SHARMA

हि‍माचल प्रदेश का समाचार पोर्टल

एक टिप्पणी भेजें

Thanks For Your Visit

और नया पुराने