मुंबई: बॉलीवुड की हॉट गर्ल शर्लिन चोपड़ा ने एक बार फिर विवादित बयान देकर   खुद को सुर्खियों में ला खड़ा किया है। शर्लिन ने कामसूत्र-3डी के   निर्देशक रुपेश पॉल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शर्लिन ने कहा है कि फिल्म   कामसूत्र-3डी से उन्हें गलत तरीके से निकाला गया है और रुपेश पॉल ने उनके   सामने यौन संबंध बनाने का प्रस्ताव रखा था जिसे उन्होंने ठुकरा दिया था।   शर्लिन चोपड़ा ने फिल्म निर्देशक रूपेश पॉल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है।   उन्होंने इस बारे में विश्वास नागरे पाटिल को पत्र लिखा है जो इस वक्त   मुंबई पुलिस के एडिशनल कमिश्नर हैं
  
  
