एचपी शिवा परियोजना से धर्मपुर के बागवानों को मिल रहा बड़ा लाभ - चन्द्रशेखर
मौसम्मी की तीसरी खेप सफलतापूर्वक पहुँची रिलायंस स्टोर राजपुरा
मंडी, 25 अक्तूबर। हिमाचल प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी एचपी शिवा परियोजना के अंतर्गत मंडी जिला के धर्मपुर उपमंडल के छुुईघाट और चुरू-रा-बल्ह क्षेत्रों के बागवानों को निरंतर लाभ मिल रहा है। इन क्षेत्रों की मौसम्मी की तीसरी खेप शुक्रवार को सफलतापूर्वक रिलायंस कंपनी के राजपुरा (पंजाब) स्थित स्टोर पहुंचाई गई।
विधायक चन्द्रशेखर ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह धर्मपुर क्षेत्र के बागवानों की मेहनत और हिमाचल सरकार की दूरदर्शी नीतियों का परिणाम है। एचपी शिवा परियोजना ने किसानों को नई पहचान दी है और उनकी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि ऐसी पहलें प्रदेश के अन्य क्षेत्रों के लिए भी प्रेरणा स्रोत बनेंगी और हिमाचल को बागवानी के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगी।
समन्वयक शिवा परियोजना धर्मपुर तेजिंदर और जी.ओ.सी. प्रधान रितेश भारद्वाज ने पंजाब स्थित रिलायंस स्टोर राजपुरा में किसानों द्वारा तैयार की गई उपज की बिक्री प्रक्रिया को संपन्न किया। इस दौरान कुल 1650 क्विंटल उपज में से 1474 क्विंटल चयनित उपज के रूप में बेची गई, जिसका मूल्य ₹39 प्रति किलोग्राम निर्धारित किया गया।
इस बिक्री प्रक्रिया की निगरानी क्षेत्रीय विषयवाद विशेषज्ञ, उद्यान विभाग के डॉ. अनिल ठाकुर द्वारा की गई। डॉ. अनिल ने बताया कि इस पहल से किसानों को बेहतर मूल्य प्राप्त हो रहा है, क्योंकि अब उनकी उपज सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंच रही है। पारंपरिक मंडी प्रणाली की तुलना में यह तरीका अधिक पारदर्शी, सुविधाजनक और लाभदायक साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि एचपी शिवा परियोजना के तहत किसानों को नई विपणन संभावनाएं मिल रही हैं, जिससे उनकी आमदनी में वृद्धि हो रही है और वे आत्मनिर्भर एवं बाजार-सक्षम बन रहे हैं।

Bijender Sharma*, Press Correspondent Bohan Dehra Road  JAWALAMUKHI-176031, Kangra HP(INDIA)*
8219437658 Mobile
8219437658 Mobile
whatsaap  9805617366