सुरेश कश्यप ने किया पच्छाद व रेणुका में चुनाव प्रचार

सुरेश कश्यप ने किया पच्छाद व रेणुका में चुनाव प्रचार
भाजपा ने की अपने संकल्प पत्र में किसानो व गरीब तबके के कल्याण की बात 
          शिमला, 09 अप्रैल (विजयेन्दर शर्मा ) ।       शिमला संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप ने आज पच्छाद और रेणुका विधानसभा क्षेत्रों मे चुनाव प्रचार किया। उन्होंने कोटी, बधोग, राजगढ़, करगानु, सनोरा, खेरी और लाना चेता में जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा के सता में आने के बाद शिमला संसदीय क्षेत्र के दूर-दराज ईलाकों के  स्थानीय मुद्दों को प्रमुख्ता से उठाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हमेशा किसानों और गरीब तबके की बात करती है और आज जो भी योजनाऐं चलाई गई है वे आम लोगों के लिए है। कश्यप ने कहा कि भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में सबसे ज्यादा महत्व आम लोगों को दिया है और देश की सुरक्षा के साथ-साथ किसानों के हितों को सर्वापरी रखा है।   
भारतीय जनता पार्टी द्वारा जारी संकल्प पत्र में राष्ट्रवाद की प्रतिबद्धता को दोहराया गया है और टुकड़े-टुकड़े मानसिकता के आधार पर नहीं बल्कि राष्ट्रवाद की दृष्टि से तैयार किया गया दस्तावेज है। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने पर भाजपा ने अनुच्छेद 370 खत्म करने का वायदा किया है। आंतकवाद और राष्ट्रीय सुरक्षा से रत्तीभर भी समझौता न करने का संकल्प लिया है। संकल्प पत्र में घुसपैठ पूर्णरूप से खत्म करने तथा नकसलवाद का नाश करने व नागरिकता संशोधन कानून लागू करने का वायदा किया गया है। 
उन्होंने कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र, जिसकी जड़े वास्तविकता मे है और मोदी सरकार के कार्यकाल में चौतरफा बेहतर प्रदर्शन के कारण लोगों की अपेक्षा अब आशा में बदली है। उन्होंने कहा कि पहली बार विकास के एजेंडे में गरीबों को प्राथमिकता मिली है। 
कश्यप ने कहा कि किसान कल्याण नीति, कृषि सहयोगी क्षेत्रों का विकास, सिंचाई की व्यवस्था, कॉपरेटिव, कृषि और प्रौधोगिकी का मेल नील क्रांति, ग्राम स्वराज का सपना साकार करने का वायदा भी संकल्प पत्र में किया गया है। 
उन्होंने कहा कि संकल्प पत्र में किसान सम्मान योजना के दायरे में सभी किसानों को शामिल करने के अतिरिक्त 60 वर्ष से अधिक आयु होने पर किसानों व छोटे कारोबारियों को पेंशन देने का वायदा किया गया है। किसान क्रेडिट कार्ड से एक लाख तक के ऋण को ब्याजमुक्त करने का वायदा भी किया गया है। 
उन्होंने कहा कि संकल्प पत्र में प्रत्येक व्यक्ति को पांच किलोमीटर के दायरे में बैंकिग सुविधा को उपलब्ध करवाने की बात कही गयी है। उन्होंने कहा कि भाजपा ऐसी पार्टी है जो वायदा जनता करती है उसे शतप्रतिशत पुरा करती है। 
BIJENDER SHARMA

हि‍माचल प्रदेश का समाचार पोर्टल

एक टिप्पणी भेजें

Thanks For Your Visit

और नया पुराने