अनुराग शर्मा ने राज्यसभा सांसद के रूप में ली शपथ, हिमाचल के मुद्दे संसद में उठाने का लिया संकल्प


नई दिल्ली, 16 अप्रैल 2026:
हिमाचल प्रदेश से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा ने आज संसद परिसर में पद और गोपनीयता की शपथ ली। उन्हें उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति सी. पी. राधाकृष्णन ने शपथ दिलाई।

अनुराग शर्मा 9 मार्च 2026 को हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए थे। शपथ ग्रहण के बाद उन्होंने कहा कि वह संसद के दोनों सदनों में हिमाचल प्रदेश के एकमात्र प्रतिनिधि के रूप में प्रदेश के हितों की रक्षा के लिए पूरी मजबूती से आवाज उठाएंगे।

उन्होंने केंद्र सरकार के समक्ष हिमाचल की वित्तीय स्थिति, लंबित रेल, सड़क और अन्य बुनियादी ढांचा परियोजनाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रदेश के विकास और जनहित के मामलों को संसद में प्रभावी ढंग से रखा जाएगा।

इस अवसर पर अनुराग शर्मा ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व—राहुल गांधी, सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे—और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का राज्यसभा में नामांकन के लिए आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि उनके नामांकन से कांग्रेस के जमीनी कार्यकर्ताओं में नया उत्साह आया है, जिससे राज्य में संगठन को और मजबूती मिलेगी।


Bijender Sharma*, Press Correspondent Bohan Dehra Road  JAWALAMUKHI-176031, Kangra HP(INDIA)*
  8219437658 Mobile
whatsaap  9805617366




Uploaded Image
BIJENDER SHARMA

हि‍माचल प्रदेश का समाचार पोर्टल

एक टिप्पणी भेजें

Thanks For Your Visit

और नया पुराने