कांग्रेस केवल हल्ला करती है , भाजपा काम में विश्वास रखती है : कश्यप

कांग्रेस केवल हल्ला करती है , भाजपा काम में विश्वास रखती है : कश्यप

    षिमला 01 जून (विजयेन्दर शर्मा) । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि कांग्रेस पार्टी केवल हल्ला मचाने में विश्वास रखती है और इस कोविड-19 संकटकाल के समय में धरातल पर किसी प्रकार का काम करने में कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से विफल रही है ।
उन्होंने कहा कि भाजपा काम में विश्वास रखती है और इस कोविड-19 संकटकाल के समय धरातल पर कार्य कर रही है सेवा ही संगठन भाग-2 के अंतर्गत जिस प्रकार से भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता कार्य कर रहा है उसके लिए वह बधाई के पात्र हैं।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के 7 वर्ष 30 मई को पूरे हुए जिसमें भारतीय जनता पार्टी ने एक ही दिन में 7792 बूथों पर कार्यक्रम किए इसमें 6153 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया जहां सामाजिक जागरूकता का कार्य किए गए, 30 मई को भाजपा कार्यकर्ताओं ने 90261 फेस कवर एवं सैनिटाइजर वितरण किया, 3992 होम इसलोलशन कीटों का वितरण हुआ ,1084 राशन किट घर-घर पहुंचाई गई , 6085 का थर्मल स्कैनर द्वारा स्क्रीनिंग की गई और अनेकों जगह रक्तदान शिविर लगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय राज्य वित्त मंत्री अनुराग ठाकुर एवं अनेक मंत्री और विधायक भी बूथ स्तर पर कार्यक्रमों में जुड़े।
उन्होंने कहा कि भाजपा हिमाचल प्रदेश में सेवा ही संगठन के माध्यम से 9 लाख से अधिक फेस कवर वितरण कर चुकी है, डेढ़ लाख से अधिक सैनिटाइजर वितरण पूरे प्रदेश भर में हुआ, 7918 घरों को भोजन पहुंचाया गया ,6545 राशन कीटों का वितरण किया गया।
उन्होंने कहा हमारे कार्यकर्ता लोगों को टीकाकरण एवं स्वास्थ्य संबंधित जानकारी देने के लिए दिन रात तत पर है , इस मुहिम को सफल बनाने के लिए टीकाकरण जागरूकता अभियान में हमारे पूरे प्रदेश में 7994 कार्यकर्ता कार्य कर रहे हैं और स्वास्थ्य संबंधित जानकारी देने के लिए 8565 कार्यकर्ता कार्यरत है। भारतीय जनता पार्टी ने इस संकटकाल में बुजुर्गों का भी विशेष कर ध्यान रखा है और बुजुर्गों की सेवा करने के लिए हमारे 6205 कार्यकर्ता धरातल पर कार्य कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कांग्रेसी नेता केवल इस होड़ में लगे है कि किस प्रकार से वर्तमान जयराम ठाकुर सरकार की छवि खराब कर सके , कभी वह भाजपा के ऊपर उंगली उठाते हैं और कभी वह सरकार के ऊपर निशान साधते हैं , पर इनमें से कोई भी नेता इस प्रकार का नहीं है जो फील्ड में कार्य कर रहा है।
आज हिमाचल प्रदेश में टीकाकरण अभियान तेज गति से चल राह है जिसके अंतर्गत 23 लाख 85 हजार 574 टीके प्रदेश की जनता को लग चुके हैं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत भारत सरकार राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को निशुल्क कोविड टीके उपलब्ध करा कर उनकी मदद कर रही है।भारत सरकार राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को टीकों की सीधी खरीद की सुविधा भी प्रदान कर रही है।जांच, बीमारी का पता लगाने, उपचार और कोविड उपयुक्त व्यवहार के साथ-साथ महामारी की रोकथाम और प्रबंधन के लिए टीकाकरण भारत सरकार की व्यापक रणनीति का एक अभिन्न स्तंभ है।
उन्होंने कहा कोविड-19 टीकाकरण की तीसरे चरण की उदारीकृत और त्वरित रणनीति का कार्यान्वयन एक मई 2021 से शुरू हो गया है।
रणनीति के तहत, हर महीने केंद्रीय औषधि प्रयोगशाला (सीडीएल) द्वारा मंजूरी प्राप्त किसी भी निर्माता के टीकों की 50 प्रतिशत खुराक भारत सरकार द्वारा खरीदी जाएगी। भारत सरकार ये खुराक राज्य सरकारों को पूरी तरह से निशुल्क उपलब्ध कराना जारी रखेगी जैसा कि पहले किया जा रहा था।
भारत सरकार ने अब तक राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को कोविड टीके की 23 करोड़ से अधिक खुराक मुफ्त श्रेणी और राज्यों द्वारा सीधी खरीद की श्रेणी के माध्यम से प्रदान की है।

BIJENDER SHARMA

हि‍माचल प्रदेश का समाचार पोर्टल

एक टिप्पणी भेजें

Thanks For Your Visit

और नया पुराने