बिक्रम सिंह ने केन्द्रीय राज्य मंत्री किरण रिजिजू से भेंट की

बिक्रम सिंह ने केन्द्रीय राज्य मंत्री किरण रिजिजू से भेंट की
        शिमला, 22 जून  ( विजयेन्दर  शर्मा )    उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने आज नई दिल्ली में युवा कार्य एवं खेल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) किरण रिजिजू से भेंट की।बिक्रम सिंह ने केन्द्रीय मंत्री को अवगत करवाया कि राज्य सरकार ने कांगड़ा जिला के अन्तर्गत परागपुर गांव में इंडोर स्पोर्ट्स हाॅल के निर्माण की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट प्रस्तुत की है। उन्होंने किरण रिजिजू से इस कार्य के लिए मंत्रालय से शीघ्र स्वीकृति प्रदान करवाने का आग्रह किया।उन्होंने कहा कि परागपुर गांव की अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान है और यहां प्रतिवर्ष बहुत से पर्यटक आते हैं। इस गंतव्य की महत्त्ता के दृष्टिगत परागपुर गांव में इंडोर स्टेडियम का निर्माण आवश्यक है। केन्द्रीय मंत्री ने बिक्रम सिंह को हर सम्भव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।उद्योग मंत्री ने  केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र शेखावत से भेंट की। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री से जिला कांगड़ाके अन्तर्गत जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र में जल जीवन मिशन के अन्तर्गत हर घर जलसे नल उपलब्ध करवाने के लिए तीन चरणों में 11 परियोजनाओं को पूरा करने के लिए केन्द्रसे 2394.32 लाख रुपये जारी करने का आग्रह किया। अभी तक इन योजनाओं के लिए केन्द्र ने1043.56 लाख रुपये आवंटित किए हैं, जिसमें से 776.55 लाख रुपये खर्च किए जा चुके है।उन्होंने इन परियोजनाओं को समयबद्ध पूरा करने के लिए शेष स्वीकृत राशि को शीघ्र जारीकरने का आग्रह किया। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री को अवगत करवायाकि जसवां परागपुर एक दुर्गम क्षेत्र है जिसमें बहुत सी खड्ड हंै, जिसके कारण मानसूनके दौरान भूमि कटाव होता है। क्षेत्र में बाढ़ सुरक्षा और भूमि कटाव रोधी उपायों केलिए 505.71 लाख रुपये की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट केन्द्रीय जल आयोग को सौंपी गई है।उन्होंने केन्द्रीय मंत्री से इस सम्बन्ध में स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया है।  

       

     





BIJENDER SHARMA

हि‍माचल प्रदेश का समाचार पोर्टल

एक टिप्पणी भेजें

Thanks For Your Visit

और नया पुराने